IPL 2026 RCB vs GT Final: आईपीएल 19 के फाइनल में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत होगी। अहमदाबाद में होने वाले इस मैच की टाइमिंग, क्लोजिंग सेरेमनी और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन का खिताबी मुकाबला अब पूरी तरह तय हो चुका है। रविवार, 31 मई को होने वाले इस महामुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) की टीमें आमने-सामने होंगी। आरसीबी ने जहां क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी, वहीं गुजरात ने दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया। क्वालीफायर-2 में राजस्थान से मिले 215 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 167 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की और 8 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। शुभमन गिल ने इस मैच में आईपीएल इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोककर नया इतिहास भी रचा।
गुजरात को मिला डबल मौका
लीग स्टेज की समाप्ति पर गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका में क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर रही थीं। शीर्ष दो में रहने के कारण ही गुजरात की टीम को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिले, जिसका उन्होंने बखूबी फायदा उठाया। गुजरात टाइटंस का आईपीएल में यह पांचवां सीजन है और टीम तीसरी बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है। खास बात यह है कि आरसीबी और गुजरात दोनों ही टीमें अब तक 1-1 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं, जिससे इस बार की जंग और भी रोमांचक होने वाली है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा फाइनल
फैंस के लिए सबसे बड़ा अपडेट मैच के वेन्यू को लेकर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच यह खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार यह फाइनल मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना था, लेकिन टिकट पास को लेकर हुए विवाद के बाद बीसीसीआई (BCCI) ने अचानक इसका वेन्यू बदलने का फैसला किया।
क्या बदलेगी मैच की टाइमिंग?
आईपीएल 2026 के इस सीजन की शुरुआत में ओपनिंग सेरेमनी नहीं आयोजित की गई थी, लेकिन बीसीसीआई समापन को भव्य बनाने के लिए एक शानदार क्लोजिंग सेरेमनी (समापन समारोह) आयोजित कर रहा है। इसके लिए कई फिल्मी और संगीत जगत के कलाकार फाइनल वेन्यू पर अपनी परफॉर्मेंस की रिहर्सल भी कर रहे हैं। हालांकि, इस सेरेमनी के कारण मैच के समय में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। समापन समारोह शाम 6:00 बजे से शुरू हो जाएगा। इसके बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार और गुजरात के कप्तान शुभमन गिल शाम 6:55 पर टॉस के लिए मैदान पर आएंगे और टॉस ठीक 7:00 बजे होगा। आरसीबी बनाम गुजरात फाइनल मैच अपने निर्धारित समय यानी शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
यहां देखें फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
करोड़ों क्रिकेट फैंस इस ब्लॉकबस्टर फाइनल मैच का आनंद टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ले सकते हैं। टीवी पर इस खिताबी मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, जो फैंस अपने मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, वे जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।
एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से करारी शिकस्त दी। प्रभदीप सिंह ने 5 और कप्तान अनमोल एक्का ने 4 गोल दागे।
भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा।
मुंबई में हुई बीसीसीआई की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सचिव देवजित सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे भविष्य और 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' पद की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है।
ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नीचे खिसक गए हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल और श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने शानदार छलांग लगाई है। जानिए सभी ताजा अपडेट्स।
भारत के सबसे युवा15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नए-नए इतिहास लिख रहा है। बेंगलुरु में सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी-2026 के पहले सेमीफाइनल में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। थाईलैंड के खिलाफ विमेंस एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में दीप्ति ने 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। इसी के साथ दीप्ति विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं।
श्रीलंका क्रिकेट में सरकारी दखल के कारण ICC ने 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से वापस ले ली है। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके आर्थिक नुकसान
नीरज चोपड़ा टखने की गंभीर चोट के कारण एशियन गेम्स, डायमंड लीग फाइनल और वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं।
जर्मनी पर 3-1 की शानदार जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने विश्व कप अभियान को पांचवें स्थान पर खत्म किया। कागज पर यह भले ही सिर्फ एक क्लासिफिकेशन मैच की जीत और पांचवां स्थान नजर आए, लेकिन भारतीय हॉकी के नजरिए से इसका महत्व इससे कहीं बड़ा है।
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। नीरज ने सीजन की पांच में से सिर्फ दो मीटिंग में हिस्सा लिया, इसके बावजूद वह छह खिलाड़ियों वाले फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह