जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने शहपुरा तहसील के राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मटर प्लांट की जमीन के सीमांकन के बदले व्यापारी से घूस मांग रहा था।

जबलपुर में लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए राजस्व विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को रंगे हाथ दबोचा है। टीम ने शहपुरा तहसील में पदस्थ राजस्व निरीक्षक (RI) करण सिंह लोधी को 80 हजार रुपए की घूस लेते हुए उनके घर के बाहर से गिरफ्तार किया। आरोपी अधिकारी एक व्यापारी से जमीन के सीमांकन (Demarcation) के एवज में कुल एक लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था।
जानकारी के मुताबिक, जबलपुर निवासी कारोबारी रोहित जैन ने अपने साझेदारों के साथ मिलकर शहपुरा तहसील के ग्राम क्लोन में एक मटर प्लांट लगाने के लिए जमीन खरीदी थी। इस जमीन का नामांतरण (Mutation) तो पहले ही हो चुका था, लेकिन फैक्ट्ररी का काम शुरू करने के लिए जमीन का सरकारी सीमांकन होना बाकी था। इसी काम के लिए उन्होंने शहपुरा के राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी से संपर्क किया था।
पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि जमीन के सभी कागजात पूरी तरह वैध और मुकम्मल होने के बावजूद आरआई करण सिंह लोधी ने जानबूझकर फाइलों में कमियां निकालीं। जब व्यापारी ने उन कमियों को भी दुरुस्त कर दिया, तो सीमांकन करने के बदले एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की गई। व्यापारी पिछले दो महीनों से दफ्तर के चक्कर काट रहा था, लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर काम टाल दिया जाता था।
अधिकारी की प्रताड़ना से तंग आकर व्यापारी रोहित जैन ने लोकायुक्त एसपी से मामले की लिखित शिकायत की। लोकायुक्त टीम ने जब गोपनीय तरीके से शिकायत का सत्यापन किया, तो रिश्वत मांगे जाने की बात सही पाई गई। इसके बाद मंगलवार सुबह जाल बिछाया गया। आरोपी आरआई ने व्यापारी को पैसे लेकर रतन कॉलोनी स्थित अपने निवास के पास बुलाया था।
जैसे ही व्यापारी ने तय योजना के अनुसार आरोपी करण सिंह लोधी को 80 हजार रुपए थमाए, पहले से मुस्तैद लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। लोकायुक्त निरीक्षक जितेंद्र सिंह के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास। इंदौर, जबलपुर और भोपाल ने देश के शीर्ष शहरों में बनाई जगह। जानिए पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
भोपाल नगर निगम मुख्यालय में एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने महापौर मालती राय की कार में आग लगाने की कोशिश की। नियमितीकरण की मांग को लेकर हुए इस हंगामे की पूरी विस्तृत खबर पढ़ें।
दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास, कृषि और फूड प्रोसेसिंग की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर रखा।
, विवाद बढ़ता देख विधायक शर्मा ने तुरंत सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उनका आशय भोपाल के स्थानीय काजी कैंप से नहीं, बल्कि "इस्लामाबाद वाले काजी कैंप" से था।
मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग को लेकर हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन। मुख्यमंत्री आवास मार्च के दौरान पुलिस से झड़प और वाटर कैनन का इस्तेमाल।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 10 को गिरफ्तार किया है।
कल्पना मिश्रा की मौत के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना भेजा गया, जबकि डॉ. शशिधर गर्ग ने पदभार संभालते ही व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू की।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर गंभीर मरीजों के उपचार की सघन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। सीनियर डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय होगी और नर्सों की भर्ती होगी।
रीवा कमिश्नरी के सामने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अस्पतालों में कथित लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। विक्रांत भूरिया ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग उठाई।
सीधी में तेंदुए की खाल बरामद होने के बाद एसटीएफ और वन विभाग की जांच मऊगंज तक पहुंची। पिपराही से तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए। तस्करी नेटवर्क के अंतरराज्यीय कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह