जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ने चिनाब और अंजी ब्रिज पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है। जानिए इस ऐतिहासिक उपलब्धि और USBRL प्रोजेक्ट से जुड़ी खास बातें।

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ने भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नया मील का पत्थर हासिल करते हुए दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज 'चिनाब ब्रिज' पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफलताપूर्वक दौड़ लगाई है। इसके साथ ही ट्रेन ने भारत के पहले केबल-स्टेड रेलवे ब्रिज 'अंजी ब्रिज' को भी इसी गति से पार किया है। इस स्पीड टेस्ट के बाद कटरा-बनिहाल रेल सेक्शन पर ट्रेनों की अधिकतम अनुमत गति 75 किमी/घंटा से बढ़ाकर 100 किमी/घंटा कर दी गई है।
नदी के तल से 359 मीटर की ऊंचाई पर बना चिनाब रेल ब्रिज एफिल टावर से भी लगभग 35 मीटर ऊंचा है। 1315 मीटर लंबे इस विशाल स्टील ब्रिज को जम्मू-कश्मीर के चुनौतीपूर्ण पहाड़ी इलाके और खराब मौसम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह पुल 260 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाओं का सामना करने में सक्षम है और इसकी डिजाइन लाइफ 120 साल तय की गई है।
जम्मू से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित अंजी ब्रिज, उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) प्रोजेक्ट का एक और महत्वपूर्ण हिस्सा है। गहरी अंजी नदी घाटी के ऊपर बना यह पुल 331 मीटर की ऊंचाई और 725 मीटर की लंबाई रखता है। इस पुल को 96 मजबूत केबलों का सहारा दिया गया है, जिसका उल्टा 'Y' आकार का पायलन नींव से 193 मीटर ऊपर तक जाता है। इसके निर्माण में कुल 653 किलोमीटर लंबे केबल स्ट्रैंड्स का इस्तेमाल किया गया है।
कटरा-बनिहाल 111 किलोमीटर लंबे रेल सेक्शन पर रफ्तार बढ़ने से ट्रेन संचालन और अधिक बेहतर होगा तथा यात्रियों के यात्रा समय में भी कमी आएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस सफलता को साझा करते हुए इसे जम्मू-कश्मीर के रेल नेटवर्क के लिए एक ऐतिहासिक दिन बताया है। वर्तमान में चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) द्वारा निर्मित ये वंदे भारत ट्रेनें माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक के कड़ाके के तापमान में भी सुचारू रूप से संचालित होने की क्षमता रखती हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पूर्व सीएम आतिशी, सौरभ भारद्वाज और योगेंद्र यादव समेत 500 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जानिए पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद की रेस में कौन-कौन से नाम आगे हैं।
जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ने चिनाब और अंजी ब्रिज पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है। जानिए इस ऐतिहासिक उपलब्धि और USBRL प्रोजेक्ट से जुड़ी खास बातें।
भारत चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया में करोड़ों लोगों के वोटर लिस्ट से नाम कटने के आरोप लगे। इन आरोपों के बीच चुनाव आयोग ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत 20 राज्यों में जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटे हैं, उनसे संपर्क किया जाएगा।
दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान (एफजेड-1073) में आसमान के बीचोबीच रोंगटे खड़े कर देने वाली खौफनाक वारदात के बाद पूरे देश का सिर फक्र से ऊंचा करने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत की।
तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में सवार 174 यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग कराकर एक बड़ा हादसा टालने वाले कैप्टन स्मित मछार के अदम्य साहस की दुनियाभर में सराहना हो रही है। बुधवार को घटी इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके पराक्रम और सूझबूझ के चर्चे हैं।
देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन कर रहा है। इस ऐतिहासिक मौके पर राजधानी नई दिल्ली स्थित राजघाट पर राजकीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां देश के शीर्ष नेतृत्व से लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गजों ने पहुंचकर बापू को पुष्प अर्पित किए।
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह