दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी संसद तक पहुंच गए, सुरक्षा बढ़ाई गई और आंसू गैस के गोले दागे गए।

कॉकरोज जनता पार्टी का प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की
हालात बेकाबू होने पर लाठी चार्ज, कई घायल
नई दिल्ली । स्टार समाचार वेब
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलनकारियों को जंतर-मंतर से हटाने के लिए सोमवार सुबह पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने मंच खाली कराया, टेंट हटाए और प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ा। इस दौरान हालात बेकाबू होने पर लाठीचार्ज भी किया गया, जिसमें कई लोग घायल हुए।
सुबह करीब 10 बजे स्थिति तब बिगड़ी जब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर संसद की ओर कूच कर दिया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ संसद के नजदीक तक पहुंच गई और अंदर घुसने का प्रयास किया।
स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने संसद भवन के मुख्य द्वार बंद कर दिए और सुरक्षा कड़ी कर दी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
लाठीचार्ज और झड़प के दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल हुए। CJP का दावा है कि उनके नेता अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया है, हालांकि पुलिस ने इस बात से इनकार किया है।
जब बाहर हंगामा जारी था, उस समय प्रधानमंत्री समेत सभी सांसद संसद के अंदर मौजूद थे। हालात को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर रखी गई।

इस बीच CJP के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। नड्डा ने प्रदर्शनकारियों से धरना समाप्त कर सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की।
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।
CJP ने सरकार के सामने तीन मुख्य मांगें रखीं...
जंतर-मंतर से शुरू हुआ यह प्रदर्शन संसद तक पहुंचकर बड़ा सुरक्षा मुद्दा बन गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन आंदोलनकारियों और सरकार के बीच टकराव अभी खत्म होता नजर नहीं आ रहा।
सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को निर्देश दिया कि APAAR ID के लिए सहमति फॉर्म में अभिभावकों को मना करने या बाहर निकलने का विकल्प स्पष्ट रूप से दिया जाए, साथ ही डेटा सुरक्षा पर भी टिप्पणी की।
अयोध्या राम मंदिर दान में अनियमितताओं के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। एसआईटी पुनर्गठन और निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश। जानें आज की सुनवाई की मुख्य बातें
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी संसद तक पहुंच गए, सुरक्षा बढ़ाई गई और आंसू गैस के गोले दागे गए।
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। राज्य के डीजीपी अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव सोमवार को अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय में उनके ही कार्यालय में मिला।
महाराष्ट्र के वर्धा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में टक्कर मारते ही दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कार सवार चार लोग और ट्रक सवार दो लोगों (जिनमें ड्राइवर भी शामिल था) की मौत हो गई।
देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है। कई राज्यों में आफत की बारिश हो रही है। लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं शासन-प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुट नजर आ रहा है। इधर, उत्तराखंंड में लगातार हो रही भारी वर्षा, और मौसम विभाग के रेड-आॅरेंज अलर्ट के बीच चारधाम यात्रा को अस्थायी समय के लिए रोक दिया गया है।
मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा में विपक्ष के सांसदों ने हंगामा कर दिया। सदन की कार्यवाही 12 मिनट ही चल सकी। जिसके बाद अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी है। विपक्षी नेताओं ने नीट यूपी पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी समेत कई मुद्दों पर चर्चा की मांग की। कई सांसद पोस्टर, बैनर लेकर आए।
भुवनेश्वर की विशेष सीबीआई अदालत से मिले वारंट के आधार पर ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और झारखंड में टीम ने एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। दरअसल, यह छापामार कार्रवाई 1109 करोड़ रुपए के बैंक कर्ज घोटाले से जुड़ी है।
महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो ई-बाइक जलकर खाक हो गईं। आग की लपटें इतनी तेज थी कि पास की एक दो मंजिला इमारत तक फैल गईं, आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया।
कॉकरोच जनता पार्टी आज संसद तक मार्च निकाल रही है। इसके लिए रविवार देर रात 11 बजे से ही लोग जुटने लगे थे। अब तक 10 हजार लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की रात फुटपाथ पर ही गुजरी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह