वरिष्ठ न्यायाधीश विवेक रूसिया मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए हैं। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा के सुप्रीम कोर्ट प्रमोट होने के बाद केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी की। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश विवेक रूसिया को प्रदेश का नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (Acting Chief Justice) नियुक्त किया गया है। भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। जस्टिस रूसिया वर्तमान में प्रशासनिक न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। यह नई व्यवस्था मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किए जाने के बाद रिक्त हुए पद के कारण की गई है।
जस्टिस विवेक रूसिया का जन्म 2 अगस्त 1969 को संस्कारधानी जबलपुर में हुआ था। उन्होंने अपनी बीएससी और एलएलबी की डिग्री पूरी करने के बाद 8 अगस्त 1992 को मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल में एक अधिवक्ता के रूप में अपना पंजीकरण कराया था। जस्टिस रूसिया के पिता स्वर्गीय प्रभाकर रूसिया भी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ अधिवक्ताओं में शुमार थे।
जस्टिस रूसिया ने अपने कानूनी करियर की शुरुआत देश के दिग्गज कानूनी विशेषज्ञों के सानिध्य में की। उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता पी. सदाशिवन नायर, इंदिरा नायर और बाद में पटना व दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे जस्टिस राजेंद्र मेनन के साथ काम किया। इसके बाद वे जबलपुर हाई कोर्ट में भारत सरकार के स्थायी वकील (Standing Counsel) के रूप में भी 3 वर्षों तक नियुक्त रहे, जहाँ उन्होंने केंद्र सरकार का पक्ष रखा।
जस्टिस विवेक रूसिया हाई कोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन, जबलपुर के संयुक्त सचिव भी चुने जा चुके हैं। वे हाई कोर्ट और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन जबलपुर के आजीवन सदस्य हैं। उनकी प्रतिभा को देखते हुए 7 अप्रैल 2016 को उन्हें मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था, जिसके बाद 17 मार्च 2018 को उन्होंने स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा सहित देश के 5 न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किए जाने पर केंद्र सरकार ने अपनी अंतिम मुहर लगा दी है। इन सभी जजों का शपथ ग्रहण इसी सप्ताह संपन्न होना है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में जारी अध्यादेश के तहत सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 की गई थी। इन 5 नई नियुक्तियों के बाद देश की शीर्ष अदालत में जजों की संख्या 37 हो जाएगी, जबकि केवल 1 पद रिक्त रहेगा।
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को देश के महत्वपूर्ण थिंक-टैंक नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह