मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में दिव्यांग बच्चों संग राखी बांधी। शक्कर के दामों, सड़कों की स्थिति और अमेरिकी वीजा विवाद पर उनके बेबाक और हास्यप्रद बयानों की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

इंदौर: स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भले मजाकिया अंदाज में कहा हो, लेकिन शकर के बढ़ते दामों के बीच उनका मजाक आम आदमी को दर्द पहुंचाने वाला है। बुधवार को इंदौर में वृद्धजनों और दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे, जहां बच्चों ने उन्हें राखी बांधी। उन्होंने कई समसामयिक, राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर बेबाक और मजाकिया अंदाज में अपनी राय रखी।
शकर के बढ़ते दामों के सवाल पर मंत्री ने हंसते हुए एक दिलचस्प टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि शक्कर की कीमत जो कल-परसों सत्तर रुपये थी, वह आज साठ रुपये हो गई है और आगे और भी कम हो जाएगी। मजाकिया लहजे में उन्होंने कहा कि आजकल नब्बे प्रतिशत लोग मीठा खाना पसंद नहीं करते। उन्होंने अपना और अपने साथियों का उदाहरण देते हुए कहा कि वे खुद मीठा नहीं खाते। मंत्री ने हंसते हुए यह भी कहा कि व्यक्तिगत तौर पर वे चाहते हैं कि शक्कर खूब महंगी हो जाए, हालांकि बच्चों के लिए यह नियंत्रित और सस्ती दर पर उपलब्ध होनी चाहिए।
कांग्रेस द्वारा सड़कों की खराब स्थिति को लेकर कीचड़ में किए गए विरोध प्रदर्शन पर मंत्री विजयवर्गीय ने तीखा और मजाकिया तंज कसा। उन्होंने कहा कि इंदौर में शानदार और उच्च गुणवत्ता वाली सड़कें बनी हुई हैं। उन्होंने चुनौती भरे अंदाज में कहा कि यदि किसी को शक है, तो वे हाईकोर्ट के सामने वाली सड़क पर जाकर देख लें। अगर वहां कोई कमी मिलती है, तो उसे ठीक किया जाएगा। उन्होंने सलाह दी कि जो सड़कें बेहतरीन बनी हुई हैं, जनता को उनका आनंद लेना चाहिए।
पर्यावरण और सतत विकास पर बात करते हुए मंत्री विजयवर्गीय ने वैश्विक सम्मेलनों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के बड़े देशों की बैठकों में पर्यावरण सबसे अहम मुद्दा होता है। देश में सोलर पावर और अन्य ग्रीन एनर्जी के क्षेत्रों में तेजी से काम हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के तहत चलाए जा रहे अभियानों की सराहना करते हुए मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान खुद भी पौधारोपण किया।
अमेरिका द्वारा भारतीयों के वीजा नियमों में बदलाव और रोक से जुड़े सवाल पर मंत्री विजयवर्गीय ने चुटकी लेते हुए कहा कि "हमारे जो ट्रंप फूफा हैं, वे सुबह क्या करेंगे और शाम को क्या करेंगे, यह कोई नहीं जानता।" अपने इस मजाकिया और हास्यप्रद बयान के जरिए उन्होंने इस जटिल कूटनीतिक मुद्दे पर बोलने से बचते हुए माहौल को हल्का कर दिया। वहीं, सिंगरौली विधायक द्वारा दमकल वाहन से अपनी गाड़ी धुलवाने के वायरल वीडियो के सवाल पर उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इस प्रकरण की कोई जानकारी नहीं है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उज्जैन के खाचरोद स्थित भगवान श्री राम मंदिर विवाद पर 72 साल बाद ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मंदिर की संपत्ति के असली मालिक सिर्फ भगवान श्री राम हैं और इसका उपयोग केवल धार्मिक कार्यों के लिए होगा।
मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में दिव्यांग बच्चों संग राखी बांधी। शक्कर के दामों, सड़कों की स्थिति और अमेरिकी वीजा विवाद पर उनके बेबाक और हास्यप्रद बयानों की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
मॉडल-एक्टर त्विषा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई की चार्जशीट पर विवाद गहरा गया है। सीबीआई ने इसे आत्महत्या माना है, लेकिन पिता नवनिधि शर्मा ने हत्या का आरोप लगाते हुए अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है।
रीवा में 20 अगस्त की बाढ़ के पांच दिन बाद भी कई मोहल्ले जलमग्न हैं। लोग घरों में कैद हैं और नाव से आवाजाही कर रहे हैं। महापौर ने जलभराव के कारणों की जांच और स्थायी समाधान की रिपोर्ट मांगी।
रीवा में सामाजिक कार्यकर्ता से कथित अभद्रता और नशीली सिरप कार्रवाई पर व्यापारियों ने विरोध जताया। सैकड़ों व्यापारियों ने आईजी कार्यालय तक मार्च कर ज्ञापन सौंपा। आईजी ने दोनों मामलों की जांच के निर्देश दिए।
मऊगंज के अलहौवा गांव में ईद मिलाद्दुन्नबी की तैयारी कर रहे चार युवकों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप है। एक युवक गंभीर रूप से झुलसा, पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और प्रधान आरक्षक निलंबित हुआ।
बाणसागर बांध का जलस्तर 340.76 मीटर पहुंचने पर तीन रेडियल गेट खोलकर सोन नदी में करीब 300 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। सीधी, शहडोल और सिंगरौली में नदी किनारे गांवों को अलर्ट किया गया।
सतना में नौ साल से जारी सीवर कार्य की गुणवत्ता और सड़क रेस्टोरेशन पर सुनवाई हुई। निगरानी एजेंसी ने काम बेहतर बताया, जबकि जमीनी हालात पर सवाल उठे। तहसीलदार जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे।
सतना जिला अस्पताल की मॉड्यूलर ओटी में ऑक्सीजन लीकेज मिलने से मंगलवार के चार नियमित ऑपरेशन स्थगित करने पड़े। शिकायत के बाद अस्थायी मरम्मत हुई, लेकिन स्थायी समाधान और ओटी की सुरक्षा को लेकर सवाल कायम हैं।
बारिश के बाद सतना में जलभराव से डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ा है। अगस्त में सात मलेरिया और दो डेंगू मरीज मिले। उचेहरा के वीरपुर निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, प्रशासन ने रोकथाम अभियान तेज किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह