कटनी जिला पंचायत में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई। बहाली की फाइल के बदले 55 हजार का मोबाइल मांगने वाला बाबू 5000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार।

कटनी जिला पंचायत में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
कटनी। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में भ्रष्टाचार का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिला पंचायत कार्यालय में पदस्थ एक लिपिक (बाबू) को लोकायुक्त पुलिस जबलपुर ने 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दिलचस्प बात यह है कि रिश्वत मांगने वाले बाबू ने यह डिमांड एक ऐसे सचिव से की थी, जो खुद दो साल पहले रिश्वत के मामले में फंस चुका था।
क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्ता सचिव आशीष दुबे को साल 2024 में एक मामले में सह-आरोपी बनाया गया था, जिसके बाद जिला पंचायत सीईओ ने उन्हें निलंबित कर दिया था। आशीष ने इस निलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जहाँ से 8 महीने पहले उनकी बहाली के आदेश जारी हुए। जब वे अपनी बहाली की फाइल आगे बढ़वाने स्थापना शाखा के लिपिक सत्येंद्र सिंह सोलंकी के पास पहुंचे, तो बाबू ने काम के बदले 55,000 रुपये की कीमत वाला मोबाइल फोन मांग लिया।
किस्तों में तय हुई थी रिश्वत
सचिव ने इतनी बड़ी राशि एक साथ देने में असमर्थता जताई, जिसके बाद सौदा किस्तों में तय हुआ। तय योजना के अनुसार, पहली किस्त 5,000 रुपये, अगली किस्त 10,000 रुपये और शेष राशि बहाली के बाद दी जानी थी। सचिव ने इसकी गुप्त सूचना लोकायुक्त एसपी को दे दी। गुरुवार को जैसे ही सचिव ने 5,000 रुपये की पहली किस्त बाबू को थमाई, पहले से जाल बिछाकर बैठी लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। इस कार्रवाई से पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।