दिल्ली से केरल लौट रहे स्कूली बच्चों को मंगला एक्सप्रेस में पेंट्री कार का खाना खाने से फूड पॉइजनिंग हो गई। खंडवा रेलवे स्टेशन पर डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज किया।

केरल के त्रिशूर जिले के लगभग 80 स्कूली बच्चों का एक दल शैक्षिक भ्रमण (स्कूल टूर) पर देश की राजधानी दिल्ली गया था। बच्चों के साथ उनके स्कूल के शिक्षक और अन्य सहायक स्टाफ भी मौजूद थे। यह पूरा दल दिल्ली से मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12618) के जरिए शुक्रवार को वापस केरल के लिए रवाना हुआ था। यात्रा के दौरान सभी बच्चे और शिक्षक काफी उत्साहित थे, लेकिन मध्य प्रदेश में प्रवेश करते ही यह यात्रा अचानक एक बड़ी स्वास्थ्य चिंता में बदल गई।
बच्चों और शिक्षकों ने जानकारी दी कि उन्होंने ट्रेन की पेंट्री कार से ही भोजन किया था। जैसे ही ट्रेन ने इटारसी जंक्शन पार किया, लगभग 50 बच्चों की अचानक से तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों को तेज चक्कर आने लगे और उन्हें लगातार उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी, जिससे सभी बच्चे बेहाल हो गए। बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए साथ चल रहे स्कूल स्टाफ ने तुरंत ट्रेन के रेलवे कर्मचारियों को इसकी सूचना दी और ट्रेन के अगले बड़े स्टॉप के लिए मदद मांगी।
बच्चों की तबियत खराब होने की सूचना पहले ही खंडवा रेलवे स्टेशन मास्टर जीएल मीणा को दे दी गई थी। जैसे ही रात करीब 9 बजकर 5 मिनट पर मंगला एक्सप्रेस खंडवा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर रुकी, वहां पहले से मुस्तैद मेडिकल टीम तुरंत हरकत में आ गई। सीएमएचओ डॉ. ओपी जुगतावत और जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने ट्रेन में पहुंचकर बच्चों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। लगभग 40 मिनट तक ट्रेन खंडवा स्टेशन पर रुकी रही और स्थिति नियंत्रण में आने के बाद रात 9:45 बजे ट्रेन को आगे भुसावल की ओर रवाना किया गया। सुरक्षा के तौर पर मेडिकल स्टाफ को खंडवा से भुसावल तक बच्चों के साथ ट्रेन में भेजा गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोपाल स्थित 95 करोड़ रुपये की शत्रु संपत्ति 'रियाज मंजिल' पर बेदखली की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को केंद्र सरकार के समक्ष पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी वकील मुकुल ढोलपुरे और उसके साथियों का पर्दाफाश किया है। जानें दिल्ली और नाइजीरियाई कनेक्शन से जुड़े इस बड़े खुलासे की पूरी विस्तार से जानकारी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर 25 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत पार्टी घर-घर जाकर वोटर्स का सत्यापन करेगी।
भोपाल स्थित बीएचईएल (BHEL) ऑफिसर्स क्लब में दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ। जानिए विजेताओं के नाम और कार्यक्रम की पूरी झलकियाँ।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की समीक्षा की। 20,000 करोड़ के 175 निर्माण कार्यों, घाटों के एप्रोच रोड, टेंट सिटी और प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास के लिए दिए अहम निर्देश।
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रिछाई औद्योगिक क्षेत्र की पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
मध्यप्रदेश सरकार ने बीती देर रात एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस अचानक हुए बदलाव के तहत भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को उनके पद से हटाकर मंत्रालय भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के रूपापुर स्थित हाईवे के ओवरब्रिज पर आज सुबह ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत के बाद सीएम मोहन यादव ने कड़ा एक्शन लिया है। लापरवाह सीएसपी और 8 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के साथ मुआवजे का ऐलान किया गया है।
पांढुर्णा के तिगांव हाईवे पर बीती देर रात 12 बजे फोरलेन सड़क पार करते समय कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी तीन मासूम बेटियां घायल हो गईं। परिवार देवियों के दर्शन कर अपने गांव चाटवा लौट रहा था।