सतना में आयोजित भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक बैठक में वन्य प्राणियों और आवारा पशुओं से फसल को हो रहे नुकसान को लेकर चिंता जताई गई। प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह और जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत पाठक की उपस्थिति में किसानों ने सरकार से फसल बीमा में वन्य प्राणियों द्वारा नुकसान को शामिल करने और गौशालाओं की स्थापना जैसे ठोस कदमों की मांग की।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
शुक्रवार को टाउन हाल में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक बैठक का आयोजन यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत पाठक की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के अलावा अवैध रूप से संचालित सोनवर्ष फल सब्जी मंडी को कृषि उपज मंडी परिसर में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित किसान प्रतिनिधियों ने किसानों से जुड़ी समस्याओं के प्रति शासन-प्रशासन द्वारा अपनाए जा रहे उपेक्षापूर्ण रवैये पर आकोश व्यक्त करते प्रशासन से मांग की गई कि किसान की समस्याओं का निराकरण किया जाए अन्यथा भारतीय किसान यूनियन उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य होगी ।
इन समस्याओं पर हुई चर्चा
प्रदेश महासचिव महेन्द्र सिंह, संगठन मंत्री द्वारिका प्रसाद तिवारी एवं जिला, ब्लाक कमेटी के पदाधिकारियों एवं जिला भर से आये किसान प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में वन्य प्राणियों द्वारा लगातार पहुंचाई जा रही क्षति को संजीदगी से लेते हुए मांग की गई कि वन्य प्राणियों से होने वाले फसल के नुकसान की भरपाई की सरकार कारगर रणनीति बनाए। इसे फसल बीमा योजना में शामिल कर वन्य प्राणियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाए ताकि किसान निर्विघ्न खेती कर सके। इस अवसर पर रसायनिक उर्वरक यूरिया डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित करने , आवारा गौवंश से फसल की सुरक्षा ,जले ट्रांसफार्मर बदले जाने एवं स्मार्ट मीटर के संबंध में व्यापक विचार विमर्श किया गया। इन मुद्दों को नजरंदाज करने पर किसान प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि आज किसान डीएपी, यूरिया, उर्वरक के लिए दर-दर भटक रहा है, सहकारी समितियों डबल लॉक, सारे सरकारी केन्द्रों में एक बोरी भी खाद नही मिल रही है, आवारा पशु एवं जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा हेतु ठोस कदम उठाये जाये, तहसील पर स्तर गौ अभ्यारण केन्द्र बनाया जाये एवं जहां पर गौशाला निर्मित नहीं है वहां पर वाडा बनाकर जानवरो को रखा जाये। जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत पाठक ने जिला प्रशासन द्वारा डिलौरा-सोनवर्षा में अवैध रूप से संचालित फल-सब्जी मण्डी पर की गई कार्यवाही को किसानों के हित में बताया। बैठक में मुख्य रूप में वरिष्ठ किसान नेता दादा भीष्म देव सिंह, मैहर जिलाध्यक्ष आर. के. पटेल, चिंतामणि कुशवाहा, सुखदेव सिंह, कमलेश्वर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, रामफल केवट, शिवसागर सिंह, रामनरेश कुशवाहा, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, आनंदी लाल साहू सहित अन्य किसानों ने भाग लिया।

मध्यप्रदेश के सतना, चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात। मंदाकिनी नदी उफान पर, पुल बहा, ट्रेनें प्रभावित और एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने 2021 के 70 करोड़ रुपये के 70 किलो एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार मुख्य आरोपी अकरम खान को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्सल प्रभावित बालाघाट के बोंदारी गांव का दौरा कर 225 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की। जानिए रोजगार, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी पूरी जानकारी।
दिल्ली से केरल लौट रहे स्कूली बच्चों को मंगला एक्सप्रेस में पेंट्री कार का खाना खाने से फूड पॉइजनिंग हो गई। खंडवा रेलवे स्टेशन पर डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज किया।
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर भोपाल में 1 सितंबर को भव्य आयोजन। एक ही मंच पर 40 वाद्य यंत्र, 200 विद्यार्थियों का गान और 150 छात्राओं के कथक से बनेंगे तीन विश्व रिकॉर्ड।
मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। चंचल शेखर को खेल विभाग का संचालक और अंशुमन यादव को गुप्तवार्ता का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
रक्षाबंधन के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को राखी बांधी। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा और माउंट आबू में होने वाले कार्यक्रम पर विशेष चर्चा हुई।
एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने मध्य भारत में 9 महीने के बच्चे के दोनों कानों में सफल कॉक्लियर प्रत्यारोपण कर रचा इतिहास। जानिए इस जटिल सर्जरी और आधुनिक तकनीक की पूरी जानकारी।
NFHS-6 के नए आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश में बाल विवाह की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट। जानिए ग्रामीण-शहरी अंतर और आगर मालवा, हरदा, राजगढ़ जैसे जिलों के आंकड़े।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को 1 सितंबर को लैपटॉप के लिए ₹25,000 की राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से मिलेगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह