सीधी ज़िले के सिहावल जनपद अंतर्गत अमिलिया छात्रावास में निरीक्षण के दौरान भोजन और व्यवहार को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आईं। कलेक्टर के निर्देश पर रविवार को डीईओ और अन्य अधिकारियों ने जांच की, जिसके बाद वार्डन के बाद अब रसोइयों को भी हटा दिया गया। छात्राओं ने कार्रवाई पर संतोष जताया।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत अमिलिया में छात्रावास के मामले में बड़ी कार्यवाही हुई है। जिसमें वार्डन को हटाने के बाद अब रसोइयों को भी हटा दिया गया है। वहीं पूनम द्विवेदी को प्रभार मिला है। रविवार के दिए जिला शिक्षा अधिकारी सहित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य जांच करने पहुंचे थे। जिसमें कई कमियां भी सामने आई हैं। मालूम हो कि छुट्टी के दिन भी रविवार को निरीक्षण करने डीईओ सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान छात्राओं के द्वारा बताया गया कि यहां खाना भी अच्छा नहीं मिलता। हम लोग शिकायत करते हैं तो परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसकी शिकायत पुलिस थाना अमिलिया में भी की जा चुकी है। कलेक्टर के निर्देश पर कल अवकाश के दिन भी ये कार्यवाही हुई है। जहां कि जिला शिक्षा अधिकारी पवन सिंह, बीईओ इंद्रसेन त्रिपाठी, प्रौढ़ शिक्षा के तिवारी, प्राचार्य सीपी तिवारी पहुंचे थे।
रातों रात पूनम को मिला प्रभार
जैसे ही प्रभार ज्योत्सना मैडम को मिला उन्होंने रात को अपना प्रभार वापस कर दिया था और आज सूत्रों की जानकारी के अनुसार पूनम द्विवेदी को प्रभार दिया गया है। पूरे मामले को लेकर अभिभावकों सहित छात्रों से पूंछतांछ जांच कमेटी द्वारा की गई है। इसके साथ ही अन्य मामलों को लेकर भी जांच की जा रही है।
कार्यवाही से छात्रावास की छात्राओं में दिखी खुशी
इस कार्यवाही को लेकर छात्रावास की छात्राओं ने खुशी जाहिर की है। मालूम हो कि एक छात्रा के साथ तत्कालीन वार्डन द्वारा मारपीट की घटना की गई थी। जिस वजह से कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा तत्काल जांच करने के लिए निर्देश जारी किया गया था। कल रविवार को कमेटी द्वारा जांच किया गया। जिस पर नियम के तहत जो दोषी थे उन पर कार्यवाही हुई है। जिस वजह से छात्राओं ने खुशी जाहिर की है कि अब शायद छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को प्रताडित नहीं किया जाएगा एवं स्वरुचि भोजन उपलब्ध हो सकेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।