दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लाल किला कार बम ब्लास्ट मामले में एनआईए की चार्जशीट पर संज्ञान लिया है। मामले में 13 आरोपी बनाए गए हैं और अगली सुनवाई 9 सितंबर को होगी।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लाल किला ब्लास्ट मामले में एनआईए द्वारा दाखिल चार्जशीट पर आधिकारिक रूप से संज्ञान ले लिया है। स्पेशल जज प्रशांत कुमार ने इस बहुचर्चित मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 सितंबर की तारीख मुकर्रर की है। इससे पहले यह मामला पटियाला हाउस कोर्ट में विचाराधीन था, जिसे राऊज एवेन्यू स्थित विशेष एनआईए कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया है।
एनआईए द्वारा इस मामले में पहले 14 मई को पहली चार्जशीट दाखिल की गई थी, जिसमें 10 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इसके बाद 27 जून को एक पूरक चार्जशीट दाखिल की गई, जिसमें जम्मू के रहने वाले तीन नए नाम—जमीर अहमद अहंगर, तुफैल अहमद भट्ट और मुजफ्फर अहमद (उर्फ फराज/जफर)—को शामिल किया गया। इसके साथ ही इस मामले में कुल आरोपियों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। एनआईए की इस करीब 7500 पन्नों की चार्जशीट में मृत हमलावर उमर उन नबी को भी मुख्य आरोपी के रूप में दर्ज किया गया है।
जांच एजेंसी के अनुसार, 10 नवंबर 2025 को लाल किले के बाहर हुए भीषण कार बम विस्फोट की पूरी साजिश उमर उन नबी ने रची थी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। यह कार आमिर रशीद अली के नाम पर रजिस्टर्ड थी। एनआईए ने श्रीनगर से दानिश नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने ड्रोन तकनीक में बदलाव करने के साथ-साथ विस्फोट से पहले रॉकेट तैयार करने का प्रयास किया था।
राजनीति विज्ञान में स्नातक दानिश को आत्मघाती हमलावर बनाने के लिए मुख्य साजिशकर्ता उमर उन नबी ने उसका पूरी तरह से ब्रेनवाश किया था। अक्टूबर 2024 में कुलगाम की एक मस्जिद में डॉक्टर मॉड्यूल से मिलने के बाद उसे हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय में ठहराया गया था। एनआईए इस आतंकी नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की गहराई से छानबीन कर रही है।
बॉम्बे हाईकोर्ट की कड़ी आपत्ति के बाद महाराष्ट्र FDA ने सिप्ला फार्मा के पुणे केंद्र का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द करने का आदेश वापस ले लिया है।
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण पर राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस को घेरा। इसे एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध बताते हुए एफआईआर की मांग की है।
दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लाल किला कार बम ब्लास्ट मामले में एनआईए की चार्जशीट पर संज्ञान लिया है। मामले में 13 आरोपी बनाए गए हैं और अगली सुनवाई 9 सितंबर को होगी।
नेपाल में झील टूटने से मचे खतरे के बीच बिहार के वाल्मीकिनगर गंडक बैराज और निचले इलाकों में बाढ़ का हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जानिए गंडक के जलस्तर और प्रशासनिक तैयारियों का पूरा हाल।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। जानिए इस खास मौके पर बच्चों के साथ पीएम मोदी की मस्ती, बातचीत के बारे में।
भारत ने अमेरिका के साथ जैवलिन एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीदने के लिए समझौता किया है। जानिए इस डिफेंस डील का इतिहास, महत्व और दोनों देशों के रक्षा संबंधों पर इसका क्या असर होगा।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच लापता भारतीयों और चीन सीमा पर फंसे नागरिकों का ताजा अपडेट। जानिए भारत सरकार के राहत अभियान और बचाव कार्यों की पूरी जानकारी।
अहमदाबाद के औडा गार्डन में मलाला यूसुफजई और ऐनी फ्रैंक की पुस्तकों के पाठ के दौरान हंगामा और मारपीट। बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं पर लगे गंभीर आरोप, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के एक कार्यक्रम में अपने राजनीतिक सफर, गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी, कोरोना काल के 'जनता कर्फ्यू' और भारत की वैक्सीन सफलता पर विस्तार से बात की।
संसद का नया सत्र जल्द बुलाए जाने के संकेतों ने देश के राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बयान के बाद विपक्ष में बेचैनी साफ देखी जा रही है। रिजिजू ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं से महिला आरक्षण कानून को जल्द से जल्द लागू करने का जो वादा किया था, सरकार उसी दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह