पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र के कृष्णगढ़ गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गोली चलने से एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ, दो को कटनी रेफर किया गया।

हाइलाइट्स:
पवई, स्टार समाचार वेब
पन्ना जिले के पवई थाना अंतर्गत ग्राम कृष्णगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इस कदर उग्र हो गया कि गोली चलने की घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को सिर में चोट आई है। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल मोह मद रईस पिता झुम राती उम्र 50 वर्ष की बहन सबीना अ तर पति स्व. अकरम खान की ससुराल ग्राम कृष्णगढ़ में है। सबीना अ तर का अपने देवर अफजल खान से लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था।
आरोप है कि विवाद के चलते देवर द्वारा उसे लगातार परेशान किया जा रहा था, जिस कारण वह अपने मायके ग्राम ककरहटी में रह रही थी। बताया गया कि बुधवार को सबीना अ तर अपनी ससुराल कृष्णगढ़ पहुंची, जहां देवर अफजल खान ने उसे यह कहकर अपमानित किया कि उसका वहां कोई हक नहीं है और वह वापस चली जाए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसकी शिकायत सबीना अ तर ने बुधवार शाम पवई थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया था। गुरुवार सुबह शिकायत की जानकारी मिलने पर सबीना अ तर का भाई मोह मद रईस अपनी बहन की मदद के लिए ग्राम ककरहटी से कृष्णगढ़ पहुंचा। इसी दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि अफजल खान ने मोह मद रईस पर गोली चला दी, जिससे रईस गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आत्मरक्षा में रईस ने अफजल पर डंडे से वार किया, जिससे अफजल के सिर में गंभीर चोट आई।
घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से गोली लगने से घायल मोह मद रईस को तत्काल पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कटनी रेफर किया गया। कुछ समय बाद घायल अफजल खान को भी पवई स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसे भी कटनी रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी भावना सिंह दांगी एवं थाना प्रभारी सुशील कुमार दल-बल के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रारंभ की। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गांव में गोलीकांड की घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।