रीवा के समान थाना क्षेत्र में स्कूल जा रहे चौथी कक्षा के छात्र को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही मासूम की मौत हो गई, चालक फरार है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
बड़ी बहन के साथ स्कूल जा रहे कक्षा चौथी के छात्र को बेलगाम ट्रक ने कुचल दिया है। हादसे में घटना स्थल पर ही मासूम की मौत हो गई है। घटना गुरुवार की सुबह समान थाना क्षेत्र के रतहरा मोहल्ले में हुई है। छात्र को कुचलने के बाद ट्रक डिवाइडर से टकरा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक शहर के रतहरा में ही रहने वाले त्रिपाठी परिवार का 10 वर्षीय पुत्र रूद्र त्रिपाठी कक्षा चौथी का छात्र था। वह रोजाना की तरह अपनी बड़ी बहन के साथ घर से स्कूल जाने के लिए पैदल निकला था। बताया गया की जब भाई-बहन सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक बच्चों को कुचलते हुए डिवाइडर से जा टकराया। हादसे के वक्त भाई की जहां दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं साथ जा रही बहन बाल बाल बच गई है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। वहीं डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रक को छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसजीएमएच भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। अब चालक की तलाश की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष गोली चली दो घायल गांव में दहशत फैली पवई
बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
बैकुंठपुर में बुधवार की शाम खेत से घर लौट रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सौर गांव की है। मृतक की पहचान सौर निवासी इंद्रजीत विश्वकर्मा के रूप में की गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है।
दो कार की टक्कर, एयरबैग खुलने से बची जान
अस्पताल चौराहे में बीती रात दो कारों की भीषण टक्कर हुई है। यहां एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से दूसरी कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे विद्युत पोल से जा टकराई है। घटना के दौरान कार का एयरबैग खुलने की वजह से कार सवारों की जान बाल बाल बच गई। वही टक्कर मारने वाली कार मौके से भाग खड़ी हुई है। घटना बुधवार की रात करीब 11:30 बजे हुई है। कार मालिक ने घटना की शिकायत थाना में दर्ज करा दी है।
यह भी पढ़ें: मझगवां में बाघों की मौजूदगी फिर क्यों सरभंगा से हटकर कंजर्वेशन रिजर्व की तैयारी
बेलगाम जीप ने युवती को कुचला
सिरमौर थाना क्षेत्र के बेलवा मोड़ में बेलगाम बोलेरो जीप ने सड़क किनारे खड़ी छात्रा को कुचल दिया है। घटना में युवती बुरी तरह से घायल हो गई है, जिसे उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण भोपाल एम्स रेफर कर दिया गया है। घायल युवती की पहचान रोशनी शुक्ला पुत्री शिवाकांत शुक्ला 25 वर्ष निवासी बेलवा सुरसरी सिंह के रूप में हुई है। युवती के भाई प्रकाश शुक्ला ने आरोप लगाया है कि बोलेरो चालक ने जानबूझ कर कुचला है। इसके बाद मौके से फरार हो गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।