रीवा शहर में शाम ढलते ही सड़कें मयखाने में तब्दील हो जाती हैं। खुलेआम शराबखोरी, चखना ठेले और नियमों की अनदेखी से महिलाएं व यात्री परेशान हैं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
बॉलीवुड की एक मशहूर फिल्म के गीत के अनुसार नशा शराब में होता तो नाचती बोतल, लेकिन संभागीय मुख्यालय की वो सड़कें जो कभी संकरी हुआ करती थीं आज इस कदर चौड़ी हो गई हैं कि यहां शाम ढलते ही मयखाने खुल जाते हैं और जाम के छलकने का दौर देर शाम तक चलता रहता है। ऐसा दृश्य किसी एक जगह नहीं बल्कि कई स्थानों पर दिखता है। मयखाना और छलकते जाम के साथ शब्दों की अश्लीलता की पार होती हदों ने उन लोगों के कदमों में मुश्किल की बेड़ियां लगा दी हैं जो लोक लाज पर यकीन रखते हैं।
शहर में आबकारी विभाग द्वारा ठेके पर दी गई शराब की दुकानें शासन के नियमों को ठेंगा दिखा रही हैं। आलम यह है कि किसी भी दुकान में न तो रेट लिस्ट ही चस्पा है और न ही टाइमिंग फिक्स की गई है। देखा यह गया है कि जब दुकानों के बंद होने का समय होता है उस दौरान भी शटर के नीचे से शराब का आदान-प्रदान होते देखा गया है। यहां पर यह बता दें कि आबकारी विभाग के अधिकारी शराब ठेकेदारों के इशारों पर काम करते हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो शहर की तकरीबन 15 आबकारी की दुकानें बगैर रेट लिस्ट चस्पा के चल रही हैं।
यह भी पढ़ें: मझगवां में बाघों की मौजूदगी फिर क्यों सरभंगा से हटकर कंजर्वेशन रिजर्व की तैयारी
सड़क के किनारे सजी चखना की दुकानें
शहर के मुख्य मार्ग की शराब दुकान जिसमें पीटीएस, समान नाका, सिरमौर चौराहा, पुराना बस स्टैण्ड, ट्रांसपोर्ट नगर एवं झिरिया में शराब दुकान के सामने चखना के ठेले शाम 5 बजे से ही शुरू हो जाते हैं। इतना ही नहीं ठेले में विधिवत बैठाकर शराब पिलाई जाती है। यहां पर यह बता दें कि शराब दुकानों की नियमित मॉनीटरिंग पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा की जानी चाहिए जो नहीं की जाती है। कभी कभार अगर पुलिस की गश्त हो गई तो न तो दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई की जाती और न ही खुले में पी रहे शराबियों की गिरफ्तारी की जाती।
पीटीएस से नया बस स्टैण्ड जाना मुश्किल
पीटीएस चौराहा से नया बस स्टैण्ड की तरफ जाने वाले यात्री शराबियों की अश्लीलता का शिकार होते हैं। खासकर शाम ढलते ही महिलाएं सड़कों से निकलने में परहेज करने लगी हैं। पीटीएस चौराहे से बाणसागर तक सड़क के किनारे लगी दुकानें पुलिस एवं प्रशासन का मुंह चिढ़ा रही हैं। खुलेआम शराब के छलकते जाम सभ्य समाज के लोगों के लिए अब अभिशाप बन गए हैं। पीटीएस चौराहा में खोली गई शराब की दुकान के सामने शाम से ही जाम लगना शुरू हो जाता है, उसका सबसे बड़ा कारण शराबियों की जमघट एवं सड़कों के किनारे लगाए गए ठेले बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: स्कूल जाते मासूम को ट्रक ने कुचला मौके पर मौत बहन बाल बाल बची
सूची के अभाव में सेल्समैनों की मनमानी
जिले में हर साल आबकारी विभाग 10 से 15 प्रतिशत अधिक दाम में देशी एवं विदेशी शराब की दुकानें नीलाम करता है। जिसका मतलब साफ है कि हर साल आबकारी को इन्हीं दुकानों से पर्याप्त राजस्व मिल रहा है। बड़ी बात यह है कि जिन दुकानों को अधिक दाम में ठेकेदारों द्वारा ली जाती है वे अपना घाटा पूरा करने के लिए मदिरा के शौकीनों को बलि का बकरा इस तरह बनाते हैं कि रेट सूची से इतर मनमाने दाम पर सेल्समैनों के माध्यम से देशी और विदेशी शराब बेची जाती है। यदि कभी किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा आवाज उठाई जाती है तो आबकारी विभाग जांच का कोरम पूरा करने मैदान में उतर जाता है और इक्का-दुक्का जगहों पर लाहन जब्त कर अपने दायित्व की इतिश्री कर लेता है।
ठेकेदारों के नाक के नीचे पैकारी का चलन
आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो हर साल सुरा प्रेमियों की संख्या बढ़ रही है। जो इस बात की ओर साफ इशारा करती है कि शराब कारोबार फिलहाल फायदे का सौदा है। वहीं एक दु:खद पहलू यह भी है कि ठेकेदारों की नाक के नीचे जिले में पैकारी का चलन भी जोरों पर है। आरोप तो यहां तक लगते हैं कि दुकान संचालकों की शह पर लोगों को उनके घर तक शराब पहुंचाई जाती है और उसका दाम भी सहूलियत भरा रहता है। पैकारी में ठेकेदार को भी काफी फायदा होता है, ऐसी स्थिति में वह खुद दुकान से शराब की बड़ी खेप पैकारी के रूप में निकालते हैं। इस संबंध में जानकारी के लिए सहायक आबकारी आयुक्त अनिल जैन को फोन कर जानकारी चाही गई परंतु उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।
मैं अभी भोपाल से लौट रहा हूं। रीवा आते ही मैं इसमें अभियान चलाऊंगा। पुलिस पूरी तरह से मुख्य सड़कों का गश्त करने के बाद जो भी शराबी सड़क के बाहर या खुले में मदिरा पान करते पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित दुकानों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
शैलेन्द्र सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक रीवा

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।