भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।

राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए डेयरी की आड़ में चल रहे गोकशी के काले कारोबार में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त जोन-4 द्वारा इस फरार आरोपी पर तीन हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया था, जो पिछले 48 दिनों से लगातार पुलिस की पकड़ से दूर था।
फरार चल रहा आरोपी लम्बू उर्फ नफीस (44 वर्ष) लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। 3 सितंबर को निशातपुरा पुलिस को मुखबिर तंत्र के जरिए गुप्त सूचना मिली कि आरोपी को सात दुकान कलारी के पास देखा गया है। इसके बाद पुलिस की विशेष टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा।
यह पूरा मामला 17 जुलाई 2026 को प्रकाश में आया था, जब शिकायतकर्ता लखन यादव की सूचना पर निशातपुरा पुलिस और स्थानीय नागरिकों ने करोंद क्षेत्र स्थित एक डेयरी परिसर में दबिश दी थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक सीएनजी ऑटो बरामद किया था, जिसके अंदर मृत गाय का शव मिला था। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया था, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
इस बहुचर्चित मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना वाले दिन ही मुख्य आरोपी अजीज और उसके बेटे आसिफ को दबोच लिया था। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस ने अजीज खान, आसिफ, अनीस, जुबेर और इकराम कुरैशी को भी पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी लम्बू के खिलाफ राजधानी के हनुमानगंज थाने में मारपीट और अड़बाजी जैसे पुराने आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम मोहन यादव ने विंध्य-बुंदेलखंड को दो नई मेमू ट्रेनों की सौगात दी है। नागौद-सतना और चुरहट-रीवा रूट पर शुरू हुई इन ट्रेनों, भविष्य की रेल परियोजनाओं और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के बयानों की विस्तृत अपडेट्स पढ़ें।
भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी के बयान पर जमकर विवाद हुआ। बैठक में संपत्तियों को किराए पर देने, दूषित पानी और शिक्षा उपकर जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष 2026, युवा वर्ष 2027, स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।
भोपाल में राष्ट्रीय एचआर-सीएसआर सम्मेलन 'अभ्युदय-2026' का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि एमपी में श्रीराम वन गमन पथ और श्रीकृष्ण पाथेय के स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा।
ग्वालियर के एजी ऑफिस रोड स्थित मदरसा दारुल उल कुरान पर बाल आयोग और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी कर 7 बच्चियों समेत 22 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय में आज सुबह फिर से दो बच्चों की मौत हो गई। तीन दिन पहले ही बच्चों की मौत होने के बाद परिजनों द्वारा अस्पताल में हंगामा और चक्का जाम किया गया था। कोई विशेष कार्रवाई नहीं होने के कारण आज वापस दो बच्चे लापरवाही का शिकार हो गए।
मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने नगरीय विकास विभाग में सरकारी खरीदी और SOR की दरों में विसंगतियों को लेकर ACS संजय दुबे व सरकार पर तीखा हमला बोला है। जानिए क्या है पूरा मामला।
भोपाल के गांधीनगर एयरपोर्ट रोड पर एक तेज रफ्तार ट्राला ब्रिज की दीवार तोड़कर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एमपी में अप्रैल-मई 2027 में पंचायत चुनाव हो सकते हैं। मंत्री प्रहलाद पटेल ने ग्राम सभा के अधिकार, नया टैक्स सिस्टम और 25 दिसंबर को पंचायत भवनों के लोकार्पण से जुड़े बड़े बदलावों की घोषणा की है।
भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राष्ट्रीय मत्स्य सम्मेलन में सीएम मोहन यादव ने मत्स्य पालन को उद्योग का दर्जा देने का ऐलान किया। 7,430 करोड़ रुपये के निवेश से केज कल्चर और एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा।