भोपाल में राष्ट्रीय एचआर-सीएसआर सम्मेलन 'अभ्युदय-2026' का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि एमपी में श्रीराम वन गमन पथ और श्रीकृष्ण पाथेय के स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में चतुर्थ राष्ट्रीय एचआर-सीएसआर कॉन्फ्रेंस अभ्युदय-2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश सरकार राज्य में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के चरणों से जुड़े पवित्र स्थलों को धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने में जुटी है। इसके साथ ही इन महापुरुषों के जीवन दर्शन और विचारों पर गहन शोध को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय एचआर-सीएसआर सम्मेलन ‘अभ्युदय-2026’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और व्यक्तित्व पर शोध करने वाले शोधार्थियों व संस्थानों को सरकार की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा।

राज्य सरकार 'श्रीराम वन गमन पथ' और 'श्रीराज श्रीकृष्ण पाथेय' परियोजनाओं के माध्यम से उन सभी स्थानों को तीर्थ स्थलों के रूप में संवार रही है, जहां भगवान राम और कृष्ण ने समय बिताया था। संस्कृति विभाग और श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के प्रयासों से चित्रकूट, ओंकारेश्वर और अन्य पौराणिक स्थलों पर ऐतिहासिक व धार्मिक धरोहरों का संरक्षण किया जा रहा है। ओंकारेश्वर में बना 'एकात्म धाम' इसी सांस्कृतिक दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पर्यटन और आस्था दोनों को बढ़ावा दे रहा है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कंस का वध जरूर किया, लेकिन उसकी गद्दी पर खुद नहीं बैठे। महाभारत युद्ध के बाद भी उन्होंने सत्ता युधिष्ठिर को सौंपी। इससे यह संदेश मिलता है कि शासन में पद अधिकार नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी है। उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में शिक्षा का प्रसंग हो या उनकी और सुदामा की मित्रता, कृष्ण का पूरा जीवन सामाजिक समरसता, समानता, उद्यमशीलता और अनुशासन का अनूठा पाठ पढ़ाता है।

सम्मेलन के दौरान उद्योग जगत, कौशल विकास और निवेश संभावनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि भोपाल में ग्लोबल स्किल पार्क के संचालन के साथ ही राज्य में तीन नई स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। टाटा समूह ने भी कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग की इच्छा जताई है। इसके अलावा, युवाओं के लिए खेल अकादमियों, नई शिक्षा नीति में योग के समावेश और नशा मुक्ति अभियानों के जरिए समग्र विकास पर जोर दिया जा रहा है।
इस दो दिवसीय सम्मेलन का मुख्य विषय ‘इंटीग्रेटिंग ईएसजी एंड सिविलाइजेशनल विजडम फॉर कॉम्प्रिहेंसिव वेलबीइंग’ है। इसमें पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक कल्याण और सुशासन (ESG) के सिद्धांतों को भारत की प्राचीन सभ्यतागत ज्ञान परंपरा और नैतिक मूल्यों से जोड़ने पर विचार किया जा रहा है। यूनाइटेड काउंसिल फॉर एंशिएंट विजडम, श्रीकृष्ण पाथेय न्यास और मध्य प्रदेश शासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में देश भर के शिक्षाविद्, कॉर्पोरेट प्रतिनिधि और विद्वान हिस्सा ले रहे हैं।
भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी के बयान पर जमकर विवाद हुआ। बैठक में संपत्तियों को किराए पर देने, दूषित पानी और शिक्षा उपकर जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष 2026, युवा वर्ष 2027, स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।
भोपाल में राष्ट्रीय एचआर-सीएसआर सम्मेलन 'अभ्युदय-2026' का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि एमपी में श्रीराम वन गमन पथ और श्रीकृष्ण पाथेय के स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा।
ग्वालियर के एजी ऑफिस रोड स्थित मदरसा दारुल उल कुरान पर बाल आयोग और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी कर 7 बच्चियों समेत 22 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय में आज सुबह फिर से दो बच्चों की मौत हो गई। तीन दिन पहले ही बच्चों की मौत होने के बाद परिजनों द्वारा अस्पताल में हंगामा और चक्का जाम किया गया था। कोई विशेष कार्रवाई नहीं होने के कारण आज वापस दो बच्चे लापरवाही का शिकार हो गए।
मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने नगरीय विकास विभाग में सरकारी खरीदी और SOR की दरों में विसंगतियों को लेकर ACS संजय दुबे व सरकार पर तीखा हमला बोला है। जानिए क्या है पूरा मामला।
भोपाल के गांधीनगर एयरपोर्ट रोड पर एक तेज रफ्तार ट्राला ब्रिज की दीवार तोड़कर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एमपी में अप्रैल-मई 2027 में पंचायत चुनाव हो सकते हैं। मंत्री प्रहलाद पटेल ने ग्राम सभा के अधिकार, नया टैक्स सिस्टम और 25 दिसंबर को पंचायत भवनों के लोकार्पण से जुड़े बड़े बदलावों की घोषणा की है।
भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राष्ट्रीय मत्स्य सम्मेलन में सीएम मोहन यादव ने मत्स्य पालन को उद्योग का दर्जा देने का ऐलान किया। 7,430 करोड़ रुपये के निवेश से केज कल्चर और एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर किसानों और व्यापारियों ने टीएनसीपी दफ्तर पहुंचकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। जानें कैचमेंट एरिया, कन्वर्जन फीस और कृषि भूमि के उपयोग में बदलाव से जुड़े मुख्य मुद्दे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह