मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

रीवा. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक बेहद दर्दनाक और दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के बिछिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने अनाज कूटने वाले भारी 'मूसल' से दोनों के सिर, चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। हमले के बाद मां और बेटी देर रात तक खून से लथपथ होकर तड़पती रहीं और घर में चारों तरफ खून बिखर गया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की देर रात करीब 1 बजे आरोपी रविशंकर मिश्रा, उसकी पत्नी सुनैना मिश्रा और उसकी अविवाहित बेटी खुशी मिश्रा घर पर मौजूद थे। इसी दौरान जमीन के किसी पुराने विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी रविशंकर ने अपने भाई को फोन करके घर में झगड़ा होने की जानकारी दी और उसे तुरंत मौके पर बुलाया। हालांकि, भाई के समय पर नहीं पहुंचने या मौके पर न आने के गुस्से और आवेश में आकर आरोपी ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दे डाला।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी रविशंकर मिश्रा की कुल छह बेटियां थीं, जिनमें से चार बेटियों का विवाह हो चुका है। इनमें से तीन बेटियां भोपाल में और एक बेटी मऊगंज के देवतालाब में अपने ससुराल में रहती है। छोटी बेटी खुशी मिश्रा रीवा में ही माता-पिता के साथ रह रही थी और उसकी शादी नहीं हुई थी। दुर्भाग्यवश, जमीन के इस खूनी विवाद में आरोपी पिता ने अपनी ही जवान बेटी और पत्नी दोनों को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी पूरी रात खून से सनी लाशों के साथ उसी घर में मौजूद रहा।
सुबह घटना की भनक लगते ही आसपास के ग्रामीण और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिछिया थाना पुलिस और रीवा एसपी डॉ. गुरकरन सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
पूछताछ की जारी है
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पति रविशंकर मिश्रा को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल किया गया खून से सना मूसल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पूछताछ कर हत्याकांड के पीछे के अन्य कारणों को पता लगाया जा रहा है।
डॉ. गुरकरन सिंह, एसपी
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।
रीवा संभाग में मातृ-शिशु मृत्यु रोकने कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने डीपीओ-सीडीपीओ की जवाबदेही तय की। घर पर प्रसव रोकने, एएनसी जांच बढ़ाने और गंभीर गर्भवती महिलाओं को समयपूर्व अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए।
सीधी में लगातार बारिश से कैमूर पहाड़ पर अमिलिया-हनुमना मार्ग चार स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ। सड़क धंसने से रास्ता संकरा हो गया। प्रशासन ने भारी वाहन रोके, वैकल्पिक मार्ग से यातायात डायवर्ट करने के निर्देश दिए।
सतना में दस घंटे की तेज बारिश से चार इंच से अधिक पानी बरसा। उमरी, भरहुत नगर, मास्टर प्लान सहित कई इलाकों में जलभराव हुआ, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह