लवकुशनगर में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से मालती पाल की मौत हो गई। पति की पहले ही मौत हो चुकी थी, अब उनके दो छोटे बच्चे अनाथ हो गए हैं। परिजनों ने हंगामा करते हुए डॉक्टर एनके सरकार पर एफआईआर की मांग की।

हाइलाइट्स
लवकुशनगर, स्टार समाचार वेब
झोलाझाप डॉक्टर के गलत इलाज से एक और महिला की मौत हो गई मृतका के पति बाबूलाल पाल की 3 साल पहले यानी 2022 में यूपी के मौदाहा के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी मृतका मालती पाल ही अपने दोनों बच्चें रोहित 12 व आस्था 10 वर्ष की परवरिश कर रही थी अब यह दोनों बच्चे अनाथ हो गए है मां की मौत के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है इधर घटना के बाद से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने सामुदायिक अस्पताल पहुचकर जमकर हंगामा किया थाना प्रभारी अजय अम्बे पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुचे और ग्रामीणों को समझाइस दी परिजन व ग्रामीण झोलाछाप डॉक्टर एनके सरकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं जाने की मांग कर रहे थे।
अस्पताल में नहीं मिला कोई डॉक्टर, मजबूरन झोलाछाप के पास जाना पड़ा
मृतका के परिजन ग्राम हरद्वार निवासी जयदीप पाल ने बताया कि मृतका मालती पाल की बुधवार को दोपहर स्वास्थ्य खराब हुआ इलाज के लिए वे लवकुशनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाएं जहां कोई डॉक्टर मौजूद नही था मजबूरन पुरानी तहसील स्थित एनके सरकार के पास इलाज के लिए जाना पड़ा डा. द्वारा गलत इंजेक्शन लगाएं जाने से मालती की हालत बिगड़ने लगी और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
अस्पताल में अव्यवस्थाएं, इलाज भी नहीं मिल रहा
नगर के लोगों ने बताया की बीएमओ डा.एसपी शाक्यवार के स्थान्तरण के बाद अस्पताल को नजर सी लग गई है यहां पदस्थ अन्य डा. अस्पताल में बैठना ही पसंद नही कर रहे है जिससे दूर- दराज से आए लोगों को मामूली इलाज भी नही मिल पा रहा है मरीज निराश होकर लौट रहे है सर्दी जुखाम के मरीजों को भी छतरपुर रैफर किया जा रहा है अस्पताल के हालात बद से बदतर होते जा रहे है।
क्लीनिक बंद कर भागा झोलाछाप डॉक्टर, पहले भी ले चुका कई जानें
नगरवासी पूरन रजक ने बताया कि पुरानी तहसील स्थित झोलाछाप डॉक्टर एनके सरकार महिला मालती पाल की मौत की खबर मिलते ही क्लिनिक बंद कर रफ्फूचक्कर हो गया उक्त झोलाछाप डॉक्टर द्वारा पूर्व में भी इलाज के दौरान आधा दर्जन मरीजों की गलत इलाज के चलते जान ले चुका है राजनीतिक संरक्षण के चलते झोलाछाप डॉक्टर का प्रशासन भी कुछ नहीं बिगाड़ सका।
पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही झोलाछाप डॉक्टर एनके सरकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकती है
अजय अम्बे, थाना प्रभारी लवकुशनगर
गलत इलाज से महिला की हुई मौत के बारे एसडीएम लवकुशनगर को बताया गया है यदि वे एफआईआर के निर्देश देते है तो मैं थाने पहुचकर एफआईआर दर्ज कराऊंगा
डा. लखन सिंह, बीएमओ लवकुशनगर

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।