मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
सक्रिय मानसून और बाढ़ की स्थिति को लेकर सीएम डॉ मोहन यादव ने हाइलेबल मीटिंग ली। स्टेट कमांट सेंटर पहुंचकर हालातों को जायजा लिया। सीएम ने कहा- हालातों से निपटने और राहत कार्यों में कोई कमी न रहे। सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता राज्य के नागरिकों की सुरक्षा है। सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) और प्रशासनिक अधिकारियों से वर्षाजनित परिस्थितियों पर चर्चा की और राहत कार्यों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जब तक प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है, तब तक सभी संबंधित एजेंसियां, होमगार्ड, पुलिस बल और जिला प्रशासन पूरी तरह सजग और सतर्क रहें। जिन इलाकों में बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों और घरों तक पहुंच गया है, वहां के प्रभावितों को सुरक्षित निकालकर तुरंत राहत शिविरों में शिफ्ट किया जाए। राहत शिविरों में रह रहे लोगों को तत्काल भोजन, पहनने के लिए कपड़े और जरूरत का सूखा सामान उपलब्ध कराया जाए। प्रभावित परिवारों को शासन के नियमानुसार समय पर राहत राशि दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पन्ना, गुना, रीवा, सतना और पूर्वी मध्यप्रदेश के जिलों में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशनों का लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए निरीक्षण किया। पन्ना की किलकिला नदी में बाढ़ के बीच फंसे लोगों को निकालने के लिए एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम द्वारा चलाए जा रहे बचाव अभियान की उन्होंने विशेष रूप से मॉनिटरिंग की और मौके पर मौजूद अधिकारियों से सीधे संवाद किया।
मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जानकारी दी कि पश्चिमी मध्यप्रदेश को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश का दौर जारी है। आपदा प्रबंधन टीमों की मुस्तैदी का ही परिणाम है कि बीते एक महीने के भीतर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने 2,783 से अधिक लोगों को बाढ़ और जलभराव वाले क्षेत्रों से सुरक्षित बाहर निकाला है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि फिलहाल अगले कुछ दिनों में किसी बड़ी आपदा की आशंका नहीं है, लेकिन अचानक उत्पन्न होने वाली आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है, जिसके चलते अब तक जान-माल की कोई बड़ी हानि नहीं हुई है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह