मध्यप्रदेश सरकार ने जस्टिस बिनोद कुमार द्विवेदी को REAT का चेयरमैन नियुक्त किया है। जानिए क्या है REAT की भूमिका और मध्यप्रदेश रियल एस्टेट में इसके महत्व की पूरी जानकारी।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के भू-संपदा अपीलीय अधिकरण (REAT) के चेयरमैन पद पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस बिनोद कुमार द्विवेदी को नियुक्त किया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। जस्टिस द्विवेदी पूर्व चेयरमैन जस्टिस वी.पी.एस. चौहान का स्थान लेंगे। नियुक्ति की शर्तों के अनुसार, वे अपना कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष या 67 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक (जो भी पहले हो) इस पद पर अपनी सेवाएं देंगे। स्पष्ट किया गया है कि इस पद के लिए पुनर्नियुक्ति का कोई प्रावधान नहीं होगा।
क्या है REAT की भूमिका और कार्यप्रणाली?
मध्यप्रदेश भू-संपदा अपीलीय अधिकरण का गठन 'रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016' के अंतर्गत किया गया है। यह संस्था मुख्य रूप से मध्यप्रदेश रेरा (RERA) और न्यायनिर्णायक अधिकारी द्वारा पारित निर्णयों के विरुद्ध दायर अपीलों की सुनवाई करती है। यदि कोई बिल्डर, प्रमोटर या घर खरीदार (आवंटी) रेरा के किसी फैसले से असंतुष्ट है, तो वह आदेश की तिथि से 60 दिनों के भीतर REAT में अपील दायर कर सकता है। अधिकरण के निर्णय के उपरांत भी यदि संबंधित पक्ष संतुष्ट नहीं होता, तो उसे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में चुनौती देने का अधिकार प्राप्त है।
रेरा (RERA) में भी रिक्त हैं पद
जहाँ एक ओर REAT को नए चेयरमैन मिले हैं, वहीं राज्य का रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) पिछले तीन माह से नियमित अध्यक्ष की कमी से जूझ रहा है। पूर्व अध्यक्ष ए.पी. श्रीवास्तव का कार्यकाल मार्च 2026 में समाप्त होने के बाद से यह पद रिक्त है। इसके अतिरिक्त, जून 2026 में सदस्य एम.एस. राजपूत की सेवानिवृत्ति के बाद, वर्तमान में केवल एक सदस्य, रश्मि अग्रवाल ही प्राधिकरण का पूरा कामकाज संभाल रही हैं। रियल एस्टेट क्षेत्र के कुशल नियमन के लिए रेरा में पूर्णकालिक नियुक्तियां राज्य के घर खरीदारों और डेवलपर्स के लिए एक महत्वपूर्ण विषय बनी हुई हैं।
भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर जेएनयू सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के आठ महीने के शावक की मौत हो गई है। वन विभाग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
बुधनी के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के 12 घर तोड़ने के मामले में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है और 'दूध का दूध, पानी का पानी' हो जाएगा।
भोपाल के गांधीनगर में नशीले कफ सिरप की फैक्ट्री के मामले में फरार 20 हजार के इनामी आरोपी अभिषेक निगम को एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार किया। अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार।
त्योहारों पर रेल यात्रियों के लिए राहत! भोपाल, रानी कमलापति और WCR होकर चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें। दानापुर, हरिद्वार, हजरत निजामुद्दीन और अंबेडकर नगर का शेड्यूल देखें।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपितों के वकीलों ने कानूनी चर्चा के लिए मुलाकात का समय बढ़ाने की मांग की है। 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में भी अहम सुनवाई होनी पूरी डिटेल्स पढ़ें।
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंडला के टाटरी में निजी स्कूल के बच्चों के साथ सहज संवाद किया। प्रार्थना सभा में शामिल होकर बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह