मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने मध्य प्रदेश में छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और जनजातीय विकास की योजनाओं को 2030-31 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है।

भोपाल: स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास और छात्र कल्याण को लेकर कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने आदिम जाति कल्याण और स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख योजनाओं को अगले पांच वर्षों (2026-27 से 2030-31) तक निरंतर संचालित करने के लिए अपनी वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
सरकार ने छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए साइकिल प्रदाय योजना, मेधावी छात्र पुरस्कार और छात्रावास उत्कृष्टता पुरस्कार जैसी योजनाओं को 2030-31 तक जारी रखने का फैसला किया है।
पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति: 11वीं, 12वीं और कॉलेज के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना हेतु ₹4,230 करोड़ 82 लाख का भारी-भरकम बजट स्वीकृत किया गया है।
प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति: कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए ₹690 करोड़ 69 लाख का प्रावधान किया गया है।
अन्य प्रोत्साहन: साइकिल वितरण और अन्य छात्र कल्याणकारी कार्यों के लिए ₹519 करोड़ 50 लाख की मंजूरी दी गई है।
कैबिनेट ने जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए खजाना खोल दिया है:
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान: इस अभियान के सफल संचालन के लिए ₹847 करोड़ 89 लाख की बड़ी राशि मंजूर की गई है।
बस्तियों का विकास और विद्युतीकरण: अनुसूचित जाति/जनजाति बस्तियों के विकास, 1032 कार्यालय भवनों के निर्माण और टंट्या भील मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए ₹583 करोड़ 75 लाख का अनुमोदन किया गया है।
संस्कृति संरक्षण: अनुसूचित जनजाति की संस्कृति के संरक्षण, देवस्थान, भारत दर्शन और युवाओं को रोजगार सहायता योजनाओं के लिए भी वित्तीय निरंतरता को हरी झंडी मिली है।
क्षेत्रीय विकास कार्यक्रमों और संचालनालय स्तर की योजनाओं के लिए कैबिनेट ने ₹53 करोड़ 97 लाख की राशि स्वीकृत की है। इसके अतिरिक्त, विशेष पिछड़ी जनजातियों (कोल विकास अभिकरण आदि) के प्रशासनिक और संधारण कार्यों के लिए भी ₹59 करोड़ 6 लाख का प्रावधान किया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह