सतना जिले के मैहर में हरे बक्से से महिला की लाश मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतका अनीता चौधरी की हत्या घर में चोरी करने घुसे नजदीकी रिश्तेदार ने की थी। वारदात के बाद आरोपी ने लाश को बक्से में बंद कर घर का ताला लगा दिया। तीन दिन बाद भाई ने गुमशुदगी दर्ज कराई और पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ने पर लाश बरामद हुई।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
नीले रंग के बाद मैहर में हरे रंग की बक्से में महिला की लाश मिली। बक्से में बंद महिला की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया। महिला की हत्या घर में घुसकर चोरी करने वाले करीबी रिश्तेदार ने की थी। हत्या के बाद लाश को बक्से में रख घर का ताला बंद कर दिया।
करीबी रिश्तेदार हैं आरोपी
15 साल पहले पति की मौत के बाद सिंदूर बेंचकर दो बेटों और एक बेटी का जीवन यापन अनीता कर रही थी। अनीता की यह तरक्की उसके कुछ रिश्तेदारों को पसंद नहीं आई सो उसके विरुद्ध अपने मंशानुसार राय जाहिर करना शुरू कर दिया। हालांकि इन सबसे इत्तफाक न रखते हुए पुलिस ने अपनी जांच सही दिशा में कायम रखी। आखिरकार पुलिस ने बहुचर्चित हत्याकांड का पर्दाफास करते हुए आरोपी को चिन्हित कर अपने राडार में ले लिया।
पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास
अनीता के पति की मौत 15 साल पहले हो गई है, वह दो बेटों और एक बेटी की मां है। उसक ा एक बेटा नौकरी करता है जबकि एक बेटा और बेटी बुआ के पास रहते हैं। बक्से के अंदर अनीता की लाश मिलने पर कई तरह के सवाल सामने आए। पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने मृतका से जुड़े परिवार के हर सदस्य की कुंडली खंगाली तब दो नजदीकी रिश्तेदार राडार पर आए जिनसे पूछताछ करने के बाद पूरी कहानी सामने आ गई।
तीन दिन बाद भाई ने दर्ज कराई गुमशुदगी
मैहर जिले के कोतवाली थाना के देवीजी चौकी अन्तर्गत महाराज नगर वार्ड नं. एक अंधरा टोला निवासी अनीता चौधरी पति स्व. प्रकाश चौधरी देवीजी परिसर में सिंदूर बेंचकर अपना जीवनपार्जन करती थी। अचानक उसका घर से निकलना बंद हुआ, घर के बाहर ताला लटक रहा था। अनीता की तलाश करते हुए उसका भाई संतोष आया लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली तब उसने कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद वह रात को रिश्तेदारों के साथ बहन के घर गए। घर के अंदर से तेज दुर्गंध आ रही थी। अंदेशे से घिरे संतोष ने पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ा, अंदर जाकर देखा तो लोहे के हरे बक्से के नीचे से खून बहकर जमीनी पर जमा हुआ था। बक्सा खोलने पर कपड़े से लिपटी हुई लाश मिली।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।