मैहर के रामनगर क्षेत्र में नाबालिग से संबंध के आरोप में युवक को कथित तौर पर बंधक बनाकर पीटा गया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नाबालिग लड़की के साथ युवक के प्रेम सबंध की जानकारी परिजनो को लगी। परिजनों ने नाबालिग का मोबाइल कब्जे में लिया। मोबाइल में आपत्ति जनक वीडियो और चैट मिले। नाबालिग के मोबाइल से मैसेज कर प्रेमी को बुलाया गया। मैसेज मिलते ही युवक मिलने पहुंच गया। नाबालिग लड़की के परिजनों ने घर बुलाकर युवक को बंधक बना लिया और उसे घंटों बेरहमी पूर्वक लाठी-डंडे से पीटा। पिटाई में युवक का एक हाथ और पैर टूट गया। मंगलवार की रात एक बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।
पीड़िता का बनाता था आपत्तिजनक वीडियो
इस संबंध में मैहर जिले की रामनगर पुलिस ने बताया कि थानान्तर्गत मनकहरी निवासी सोमनाथ साहू पिता कुमोर साहू 30वर्ष के रिश्ते पिछले डेढ़ वर्ष से एक नाबालिग लड़की से हैं। दोनों के बीच मोबाइल पर अक्सर बातचीत होने के साथ ही मुलाकात भी होती थी। आरोप है कि विवाहित और तीन बच्चों का पिता सोमनाथ नाबालिग को झांसे में लेकर यौन उत्पीड़न किया। इतना ही नही हर निजी मुलाकात का आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया।
नाबालिग के मोबाइल से किया मैसेज
नाबालिग के रिश्ते विवाहित और तीन बच्चों के पिता के साथ हैं। इसकी भनक लगते ही परिजनों ने नाबालिग पर नजर रखनी शुरू कर दी और उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया। नाबालिग के मोबाइल में सोमनाथ के साथ बातचीत के कई चैट मिले। मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक वीडियो देख परिजनो का गुस्सा फूट पड़ा। बताया गया कि परिजनों ने नाबालिग के मोबाइल फोन से सोमनाथ को मैसेज कर मिलने के लिए बुलाया। मैसेज मिलते ही सोमनाथ मंगलवार को नाबालिग से मिलने उसके गांव पहुंच गया। घर के नजदीक पहुंचते ही नाबालिग के परिजनों ने सोमनाथ को पकड़ लिया।
रात एक बजे पुलिस को मिली सूचना
सोमनाथ को पकड़ कर नाबालिग के परिजनों ने बंधक बना लिया। घंटों उसे लाठी-डंडे और लात -घूसों से बेरहमी पूर्वक पीटा। पिटाई में सोमनाथ का एक हाथ और पैर फैक्चर हो गया। शरीर में कई जगह गंभीर चोंटें आई। पिटाई से उसकी स्थिति मरणासन्न हो गई तब उसे अचेत अवस्था में घर से दूर फेंक दिया गया। रामनगर पुलिस ने बताया कि युवक को बंधक बनाकर मारपीट किए जाने की सूचना मंगलवार की रात एक बजे के करीब मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर रवाना की गई। जहां पर सोमनाथ मरणासन्न हालत में मिला। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। चोट गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज
रामनगर पुलिस ने बताया कि बंधक बनाकर पीटे गए सोमनाथ साहू के पिता कुमोर साहू की शिकायत पर नाबालिग लड़की के परिवार के पांच सदस्यों के ऊपर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर प्रकरण में धारा बढाई जा सकती हैं। वहीं नाबालिग लड़की के परिजनो की शिकायत पर आरोपी सोमनाथ साहू के खिलाफ पाक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। रामनगर पुलिस ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट, मोबाइल चैट, इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में आए तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।
गुढ़ के भैरव बाबा मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए एसडीएम ने सुरक्षा इंतजामों की पहल की। दोनों ओर स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकिंग लाइट, सोलर लाइट, बेरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।
रीवा की कलाकार विभूति मिश्रा ने सेनेटरी पैड से 5000 वर्गफुट का विशाल पोर्ट्रेट तैयार कर नया कीर्तिमान बनाने की पहल की। 30 हजार से अधिक पैड उपयोग कर जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए जाएंगे।
रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के आवास में कथित अवैध प्रवेश और हंगामे के विरोध में हजारों भाजपाई सड़क पर उतरे। आईजी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई।
पन्ना पुलिस ने टाटा पावर सोलर की फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 1.60 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार हुए।
सतना में पेयजल सप्लाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। जलकर प्रभारी ने फिल्टर प्लांट में ब्लीचिंग पाउडर की कमी, क्लोरीन गैस प्लांट बंद और चूना मिलाने के आरोप लगाए।