मैहर दौरे पर प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने पेयजल योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और हर गांव में जल उपलब्धता सुनिश्चित करें।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री तथा मैहर जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने सोमवार को मैहर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में जल निगम और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में जिले में पेयजल आपूर्ति की स्थिति, जल स्रोतों के संरक्षण, निर्माणाधीन योजनाओं की प्रगति तथा आमजन को निर्बाध जल उपलब्धता सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर रानी बाटड, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
लापरवाही पर होगी सख्त कार्यवाही
प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से खराब हैंडपंपों की त्वरित मरम्मत, नई पाइपलाइन विस्तार, जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्भरण कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, साथ ही अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से फील्ड में जाकर कार्यों का निरीक्षण करें और योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आंकलन करें। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जल निगम और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर पेयजल समस्या मूलक गांव का चिन्हांकन करें तथा कार्ययोजना बनाकर आगामी ग्रीष्मकाल में पेयजल की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करें।
126 गांव में नियमित पेयजल की सप्लाई
जल निगम के महाप्रबंधक पंकज तंतुवाय ने बताया कि सतना बाणसागर मल्टी विलेज स्कीम फेज-1 के तहत मैहर जिले के 126 गांव में नियमित पेयजल की सप्लाई की जा रही है। परियोजना के अंतर्गत 152 पानी की टंकियों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ अरुण मिश्रा ने बताया कि जनवरी माह में मैहर जिले के लिए 5400 मीटर राइजर पाइप प्राप्त हुआ था।
प्रभारी मंत्री ने किया सिविल अस्पताल का निरीक्षण
मध्यप्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं मैहर जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने सोमवार को मैहर जिले के प्रवास के दौरान सिविल अस्पताल मैहर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई एवं मरीजों को मिल रही सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने एचपीवी टीकाकरण अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार और वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
15 तकनीकी कर्मचारियों की तैनाती
ग्रीष्मकाल के लिए राइजर पाइप की डिमांड के अनुसार 8 हजार मीटर राइजर पाइप और मिलने की आशा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विकासखंड में हैंडपंप संधारण के लिए तीन वाहनों में 15 तकनीकी कर्मचारियों की टीम तैनात की गई है। इसी प्रकार पेयजल संकट की समस्या के समाधान के लिए जिला स्तर और सब डिविजन स्तर पर कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।
गुढ़ के भैरव बाबा मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए एसडीएम ने सुरक्षा इंतजामों की पहल की। दोनों ओर स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकिंग लाइट, सोलर लाइट, बेरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।
रीवा की कलाकार विभूति मिश्रा ने सेनेटरी पैड से 5000 वर्गफुट का विशाल पोर्ट्रेट तैयार कर नया कीर्तिमान बनाने की पहल की। 30 हजार से अधिक पैड उपयोग कर जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए जाएंगे।
रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के आवास में कथित अवैध प्रवेश और हंगामे के विरोध में हजारों भाजपाई सड़क पर उतरे। आईजी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई।
पन्ना पुलिस ने टाटा पावर सोलर की फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 1.60 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार हुए।
सतना में पेयजल सप्लाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। जलकर प्रभारी ने फिल्टर प्लांट में ब्लीचिंग पाउडर की कमी, क्लोरीन गैस प्लांट बंद और चूना मिलाने के आरोप लगाए।