×

मझगवां-चित्रकूट के 55 सौ वर्ग किमी वन परिक्षेत्र क्षेत्र को रिजर्व फारेस्ट बनाने की तैयारी

मझगवां-चित्रकूट के 55 सौ किमी क्षेत्र को रिजर्व फारेस्ट बनाने की तैयारी, वृक्षारोपण और संरक्षण का प्लान

By: Star News

Jun 26, 202512:36 PM

view15

view0

मझगवां-चित्रकूट के 55 सौ वर्ग किमी वन परिक्षेत्र क्षेत्र को रिजर्व फारेस्ट बनाने की तैयारी

वनों के संरक्षण की बनी कार्ययोजना,  वृक्षारोपण की तैयारियों की समीक्षा  

सतना, स्टार समाचार वेब

पन्ना-चित्रकूट के बीच वनाच्छादित क्षेत्रों में विचरण करने वाले टाइगर समेत अन्य वन्य प्राणियों की आए दिन होने वाली चहल कदमी व वन माफियाओं के चित्रकूट वन क्षेत्र में सक्रिय होने के बीच सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। मानवीय गतिविधयों के चलते घटते जिले के वन रकबे व वन्य प्राणियों के संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए मझगवां, बरौंधा व चित्रकूट वन परिक्षेत्रके तकरीबन 55 सौ वर्ग किलोमीटर वनाच्छादित क्षेत्र को संरक्षित करने की तैयारी कर रही है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद गणेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कंजर्वेशन रिजर्व का प्रस्ताव तैयार करने का निर्णय लिया गया है। वन मंडल अधिकारी की मानें तो आगामी जुलाई माह  के अंत तक प्रस्ताव तैयार कर उच्चस्तरीय स्वीकृत के लिए भेजा जाएगा। उधर कभी अवैध खनन के लिए कुख्यात रहे परसमनिया क्षेत्र को भी रिजर्व फारेस्ट बनाने की मांग उठाई गई । विधायक के सुझाव पर अब वन विभाग मैहर, सतना व पन्ना जिलों के जंगलों से तीनों ओर से घिरे परसमनिया पठार को रिर्जव फारेस्ट घोषित करने के लिए संबंधित वनक्षेत्र को चिन्ह्ति करने का काम जल्द प्रारंभ किया जाएगा। बैठक में विधायक नागौद नागेन्द्र सिंह, विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी , महापौर योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुस्मिता सिंह, सदस्य ज्ञानेन्द्र सिंह, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, सीईओ जिला पंचायत संजना जैन, वनमण्डलाधिकारी मयंक चांदीवाल, एडीएम मैहर शैलेन्द्र सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

धारा 18 (2) के तहत होगा संरक्षण  डीएफओ ने दिया प्रजेंटेशन 

रिजर्व फारेस्ट बनाने के लिए वनमंडलाधिकारी मयंक चांदीवाल ने  पावर पाइंट  प्रजेन्टेशन में बताया कि धारा 18 (2) के तहत राज्य शासन किसी विशेष क्षेत्र को स्थानीय जनों की मांग और आवश्यकता होने पर संरक्षण रिजर्व के प्रावधानों के अनुसार संरक्षित वन (रिजर्व फारेस्ट) और जल क्षेत्र को छोडकर संरक्षण रिजर्व अभ्यारण्य के रूप में अधिसूचित कर सकती है। इसमें स्थानीय निवासियों के वनाधिकारों पर कोई विशेष पाबंदिया या बाध्यतायें नहीं होती है। इसका सबसे बड़ा लाभ मझगवां वन परिक्षेत्र को मिलेगा जहां बरौंधा से लेकर सरभंगा तक टाइगर की दहाड़े सुनाई देती हैं। रिजर्व फारेस्ट पर्यटकों के लिए भी खुलेगा और वे यहां विचरने वाले टाइगर्स का दीदार कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय पर मझगवां वनपरिक्षेत्र के जंगल में 30 से 35 बाघों का विचरण है वहीं चित्रकूट वनपरिक्षेत्र व बरौंधा में तेदुओं का विचरण सर्वाधिक है।

ये होंगे फायदे 

  • अभ्यारण्य के रूप में घोषित होने पर उस क्षेत्र के विकास लिए केन्द्र सरकार और राज्य सरकार से विशेष सहायता मिलेगी। 
  • हैरिटेज टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा ।  
  • पर्यटन बढ़ने से वन परिक्षेत्र में रहने वाली वनवासियों की एक बड़ी आबादी को रोजगार मिलेगा। 

सतना में 25 तो मैहर जिले में रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे 

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित एक बैठक में सतना व मैहर जिले के वन परिक्षेत्रों को संरक्षित करने की कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान  वन क्षेत्र को सुरक्षित रखने विभिन्न पाकेट में संरक्षण रिजर्व (अभ्यारण्य) के प्रस्ताव तैयार करने के निर्णय लिये गये है। इस अवसर पर सतना जिले में 25 लाख और मैहर जिले में 11 लाख पौध रोपण की कार्य योजना और तैयारियों की समीक्षा भी की गई। बैठक में सांसद श्री सिंह ने कहा कि बरसात प्रारंभ हो चुकी है। वनों के क्षेत्र में भी पानी रोकने के उपाय किये जाने चाहिए। परसमनिया एवं अन्य पहाड़ी इलाके के ऊपरी तल पर अनेक वाटरवाडी मिलती है। इनके जल स्त्रोत का संरक्षण और पानी को रोकने के प्रयास होने चाहिए।   एक पेड मां के नाम और सतना-मैहर जिले में वृक्षारोपण की कार्ययोजना और तैयारियों की समीक्षा में सांसद ने कहा कि दोनों जिलों में तय लक्ष्य के अनुसार गड्ढों की तैयारी, पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि जुलाई माह में पखवाड़ा मनाकर अभियान स्वरूप वृक्षारोपण के कार्य हाथ में लिये जाये। इसके पूर्व जिला पंचायत में जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों की बैठक लेकर वृक्षारोपण के संबंध में वातावरण निर्माण किया जाये।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल भाजपा नई कार्यकारिणी घोषित: रविंद्र यती की टीम में 37 पदाधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल भाजपा नई कार्यकारिणी घोषित: रविंद्र यती की टीम में 37 पदाधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल भाजपा ने संगठन विस्तार करते हुए नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिला अध्यक्ष रविंद्र यती की 37 सदस्यीय टीम में उपाध्यक्ष, महामंत्री और IT प्रभारी समेत कई अनुभवी चेहरों को जगह मिली है।

Loading...

Feb 10, 20269:25 PM

खाद्यान्न आवंटन में बड़ा अंतर, डिस्पैच 60% तक लेकिन एफपीएस पहुंच 20% पर अटकी

खाद्यान्न आवंटन में बड़ा अंतर, डिस्पैच 60% तक लेकिन एफपीएस पहुंच 20% पर अटकी

संभाग के छह जिलों में खाद्यान्न आवंटन के बाद डिस्पैच और वास्तविक वितरण के आंकड़ों में गंभीर अंतर सामने आया है। जहां 40 से 60 फीसदी तक खाद्यान्न का डिस्पैच दर्ज हुआ, वहीं उचित मूल्य दुकानों तक पहुंचते-पहुंचते यह औसतन 20 से 36 फीसदी रह गया।

Loading...

Feb 10, 20268:23 PM

परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज समाधिलीन, धारकुंडी आश्रम में मंत्रों संग युग का मौन अवसान

परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज समाधिलीन, धारकुंडी आश्रम में मंत्रों संग युग का मौन अवसान

धारकुंडी आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज को भू-समाधि दी गई। यह केवल एक संत की विदाई नहीं, बल्कि करुणा, तप, संयम और मौन साधना से भरे युग का शांत अवसान है।

Loading...

Feb 10, 20267:09 PM

भोपाल: किन्नरों ने कलेक्टोरेट में किया प्रदर्शन, सुरैया पर 'जबरन धर्म परिवर्तन' का आरोप

भोपाल: किन्नरों ने कलेक्टोरेट में किया प्रदर्शन, सुरैया पर 'जबरन धर्म परिवर्तन' का आरोप

भोपाल कलेक्टोरेट में किन्नरों ने सुरैया गुरु पर 'किन्नर जिहाद' और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर हंगामा किया।

Loading...

Feb 10, 20267:05 PM

खंडवा: बीजेपी नेता जीतू चौधरी ने की खुदकुशी, कांग्रेस नेता गणेश सकरगाये पर सूदखोरी का आरोप

खंडवा: बीजेपी नेता जीतू चौधरी ने की खुदकुशी, कांग्रेस नेता गणेश सकरगाये पर सूदखोरी का आरोप

खंडवा में बीजेपी नेता और ठेकेदार जीतू चौधरी ने जहर खाकर आत्महत्या की। मरने से पहले कांग्रेस नेता पर सूदखोरी और प्रताड़ना के आरोप लगाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Loading...

Feb 10, 20264:29 PM