मझगवां के कानपुर गांव में दो वर्षीय अभिराम गंभीर कुपोषण से जूझ रहा है। सतना-मैहर में दो हजार से अधिक बच्चे गंभीर कुपोषित हैं, जबकि विभागीय प्रयासों के बावजूद समस्या लगातार बनी हुई है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मझगवां को कुपोषण ने एक बार फिर कलंकित कर दिया। क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के कार्य करने के बाद भी समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना मझगवां ब्लाक अन्तर्गत कई गांवों से कुपोषण के मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को ताजा मामला मझगवां विकासख्ांड के कानपुर गांव से आया जहां रामगोपाल मवासी का दो वर्षीय अभिराम मवासी गंभीर कुपोषण की स्थिति में मिला। बच्चे की हालत गंभीर होने के चलते बच्चे को मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए लाया गया था।
नहीं बढ़ रहा वजन
जानकारी के अनुसार अभिराम शुरूआत से ही कुपोषण की श्रेणी में था। 3 सितम्बर को मझगवां स्थित पोषण पुर्नवास केन्द्र (एनआरसी)में बच्चे को भर्ती कराया गया। दो साल के बच्चे का वजन मात्र 5.6 किलोग्राम है। स्टाफ ने बताया कि एनआरसी में बच्चे को पोषण आहार संबंधित सामग्री मिलने के बाद बच्चे की स्थिति में कुछ सुधार हुआ था। चिकित्सकों की मानें तो वजन एवं लम्बाई न बढ़ने के कारण मासूम अभी भी कुपोषण की श्रेणी में है।
अप्रैल 2026 में भी हुआ था भर्ती
एनआरसी स्टाफ ने बताया कि अभिराम को गंभीर अवस्था में अपै्रल 2026 में भी एनआरसी में भर्ती किया गया था। 14 दिन तक भर्ती रहकर इलाज किया गया। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। घर लौटने के बाद स्थिति फिर बिगड़ गई। मझगवां एनआरसी स्टाफ ने बताया कि इस बार बच्चा गंभीर अवस्था में लाया गया है। देखरेख के लिए उसके साथ दादी है। परिजनों के अनुसार अभिराम की मां उसे छोड़कर चली गई है जिसके चलते बच्चे की देखभाल और पोषण में कमी प्रमुख कारण है।
सुरांगी में कुपोषण से हो चुकी है मौत
कुपोषण से मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। मझगवां क्षेत्र के ही सुरांगी गांव में जुड़वा भाई-बहन कुपोषित मिले थे जिसमें बहन सुप्रियांशी की तबियत ज्यादा खराब होने के चलते उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल के पीकू वार्ड में भर्ती किया गया था लेकिन इलाज के दौरान ही बच्ची ने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद विभाग ने क्षेत्र में सर्वे कराकर कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराया था।
बच्चा अत्यन्त गंभीर कुपोषण की श्रेणी में है। उसका वजन 5.6 किग्रा एवं सैम स्थिति में है। बच्चे का इलाज एनआरसी में किया जा रहा है। आवश्यकता पर जिला अस्पताल रेफर करेंगे।
डॉ. रुपेश सोनी, बीएमओ मझगवां
सतना-मैहर में 2 हजार से अधिक बच्चे गंभीर कुपोषित
कुपोषण पर नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर किए जा रहे दावो के बीच बड़ा सच यह है कि कुपोषण पर अब तक कंट्रोलिंग नहीं है, पोषण पुर्नवास केन्द्र के आंकड़ों के अुनसार जिला अस्पताल की एनआरसी में ही हर माह गंभीर कुपोषण के 50 से अधिक बच्चे भर्ती कराए जा रहे हैं। वर्ष 2026-27 में अपै्रल से अगस्त के बीच 250 गंभीर कुपोषित बच्चों को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। महिला बाल विकास विभाग के जानकारों ने बताया कि सतना-मैहर जिले में 2 हजार से अधिक बच्चे गंभीर कुपोषण की श्रेणी में हैं। वहीं 5 हजार से ज्यादा बच्चे मध्यम कुपोषण की श्रेणी में दर्ज हैं। सतना-मैहर जिले के 3 हजार से अधिक आंगनवाड़ी केन्द्रों में बकायदा पोषण आहार देने के बावजूद बच्चे कुपोषित मिल रहे हैं।
9 एनआरसी में 100 बेड
सतना -मैहर जिले में जिला अस्पताल के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और सिविल अस्पतालों में पोषण पुर्नवास केन्द्रों की स्थापना की गई है जहां कुपोषित बच्चों को 14 दिन भर्ती कर इलाज किया जाता है। जिला अस्पताल में 20 बेड की एनआरसी संचालित है। वहीं मझगवां, नागौद, कोठी, रामपुर बाघेलान, बिरसिंहपुर, रामनगर में 10-10 बेड की एनआरसी बनाई गई हैं। वर्तमान में जिला अस्पताल में 12 कुपोषित बच्चे भर्ती हैं वहीं अन्य जगहों पर एनआरसी खाली हैं।
समन्वय की कमी बढ़ा रही कुपोषण
जानकारी के अनुसार गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुर्नवास केन्द्रों में भर्ती कराने की पहली जिम्मेदारी महिला बाल विकास विभाग की है। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चे की निगरानी व इलाज किया जाता है। दोनों विभाग के फील्ड वर्करों की लापरवाही से कुपोषित बच्चों को समय से भर्ती नहीं कराया जाता। जिसके चलते कुपोषण की संख्या और बच्चे की स्थिति दोनों गंभीर होती जाती है, बाद में बच्चे को गंभीर अवस्था में पीडियाट्रिक आईसीयू में भर्ती कराया जाता है।

धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।
गुढ़ के भैरव बाबा मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए एसडीएम ने सुरक्षा इंतजामों की पहल की। दोनों ओर स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकिंग लाइट, सोलर लाइट, बेरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।
रीवा की कलाकार विभूति मिश्रा ने सेनेटरी पैड से 5000 वर्गफुट का विशाल पोर्ट्रेट तैयार कर नया कीर्तिमान बनाने की पहल की। 30 हजार से अधिक पैड उपयोग कर जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए जाएंगे।
रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के आवास में कथित अवैध प्रवेश और हंगामे के विरोध में हजारों भाजपाई सड़क पर उतरे। आईजी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई।
पन्ना पुलिस ने टाटा पावर सोलर की फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 1.60 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार हुए।
सतना में पेयजल सप्लाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। जलकर प्रभारी ने फिल्टर प्लांट में ब्लीचिंग पाउडर की कमी, क्लोरीन गैस प्लांट बंद और चूना मिलाने के आरोप लगाए।
मझगवां के कानपुर गांव में दो वर्षीय अभिराम गंभीर कुपोषण से जूझ रहा है। सतना-मैहर में दो हजार से अधिक बच्चे गंभीर कुपोषित हैं, जबकि विभागीय प्रयासों के बावजूद समस्या लगातार बनी हुई है।
पितृपक्ष से पहले गया जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म सीटों की मारामारी बढ़ी। रेलवे ने विंध्य यात्रियों की सुविधा के लिए सतना होकर जबलपुर और रानी कमलापति से गया तक स्पेशल ट्रेनें घोषित की हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह