सतना के मझगवां में पुश्तैनी जमीन पर प्लांटेशन के विरोध में जयस ने प्रदर्शन किया। वन विभाग पर मनमानी के आरोप लगाते हुए संगठन ने वनाधिकार पट्टे, ग्रामसभा के अधिकार और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
पुश्तैनी जमीन पर प्लांटेशन की कार्रवाई के विरोध में आदिवासी समाज का आक्रोश बुधवार को मझगवां तहसील कार्यालय के मुख्य द्वार पर फूट पड़ा। वन विभाग पर जमीन में जबरन गड्ढे खोदने, ट्रैक्टर और मशीनें चलाने, डराने-धमकाने तथा अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाते हुए जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मोर्चा खोल दिया। तहसील गेट पर धरने के साथ नारेबाजी शुरू हुई तो माहौल गरमा गया।
‘वन विभाग तेरी तानाशाही नहीं चलेगी ’और ‘जब-जब प्रशासन डरता है, पुलिस को आगे करता है’ जैसे नारों के जरिए प्रदर्शनकारियों ने वन विभाग की कार्रवाई के साथ प्रशासन के रवैये पर भी सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों की मांग साफ थी कि उनकी बात सुनने और ज्ञापन लेने के लिए सक्षम अधिकारी मौके पर आएं। पहले मझगवां थाना प्रभारी ए. धुर्वे प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचे, लेकिन उनकी अपील बेअसर रही। तहसीलदार की समझाइश भी गतिरोध नहीं तोड़ सकी। कुछ देर उठने के बाद प्रदर्शनकारी दोबारा गेट पर बैठ गए। करीब आधे घंटे तक नारेबाजी और इंतजार का सिलसिला चलता रहा। आखिरकार एसडीएम मझगवां महीपाल सिंह को प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचना पड़ा।
सुनवाई में देरी ने बढ़ाया आक्रोश
इस घटनाक्रम ने प्रशासन की जनसुनवाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। प्रदर्शनकारियों का आग्रह था कि जमीन और आजीविका से जुड़े मामले में जिम्मेदार अधिकारी सीधे उनकी बात सुनें। यदि एसडीएम शुरूआत में ही पहुंचकर उनकी शिकायत सुन लेते, तो संभवत: प्रदर्शन लंबा खिंचने और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की नौबत नहीं आती। पुलिस और तहसीलदार के जरिए समझाइश की कोशिशों के बाद अधिकारी का मौके पर पहुंचना बताता है कि संवेदनशील मामलों में संवाद की पहल जितनी जल्दी हो, टकराव की आशंका उतनी ही कम रहती है।
सात मांगें, एक बड़ा सवाल, जमीन पर अधिकार किसका?
जयस के संभागीय अध्यक्ष राम कृष्ण कोल, जिला प्रभारी सत्येन्द्र सिंह और रवि कुमार कोल सहित प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन में सात मांगें उठाईं। इनमें लंबित वनाधिकार पट्टों का शीघ्र निराकरण, निरस्त दावों की दोबारा जांच, पात्र परिवारों को आवासीय पट्टे, भूमिहीनों के लिए कृषि भूमि और आजीविका की व्यवस्था, वनाधिकार अधिनियम-2006 का पालन, ग्रामसभा के अधिकारों की रक्षा तथा पेसा अधिनियम और मध्य प्रदेश पेसा नियम-2022 को प्रभावी ढंग से लागू करना शामिल है। भूमि संबंधी मामलों में पारदर्शिता और समयबद्ध निर्णय की मांग भी की गई। जयस का कहना है कि बरौंधा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत पुश्तैनी रूप से रह रहे आदिवासी परिवारों की जमीन पर प्लांटेशन की कार्रवाई से उनके भरण-पोषण का संकट खड़ा हो रहा है। संगठन ने शासन से मांग की कि पट्टाधारी और पात्र पुश्तैनी निवासी परिवारों को नियमानुसार प्रक्रिया अपनाए बिना बेदखल न किया जाए।
मझगवां में फिर आमने-सामने प्रशासन और जनाक्रोश
क्षेत्र में प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर तनाव पहले भी सामने आ चुका है। चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार किसान का ट्रैक्टर जब्त किए जाने के विरोध में मझगवां क्षेत्र के वन कार्यालय में करीब दस घंटे धरने पर बैठे थे। उस घटनाक्रम में भी प्रशासनिक हस्तक्षेप की नौबत आई थी। जमीन और वन विभाग से जुड़े विवादों का बार-बार उभरना प्रशासन के सामने स्थायी समाधान की चुनौती खड़ी करता है। अब सवाल केवल प्लांटेशन का नहीं, बल्कि जमीन के दावों की निष्पक्ष जांच और प्रभावित परिवारों की सुनवाई का है। प्रशासन के लिए असली परीक्षा नारे बंद कराना नहीं, उन शिकायतों का समाधान करना है जिनसे नाराज होकर लोग तहसील के दरवाजे पर बैठने को मजबूर होते हैं।

भोपाल के ऐशबाग इलाके में डबल मर्डर सनसनीखेज मामला। पूर्व एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या की थी। कोर्ट ने आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस घेराव के लिए विशाल रैली निकाली। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका, आंदोलनकारियों की चेतावनी- आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।
सतना के मझगवां में पुश्तैनी जमीन पर प्लांटेशन के विरोध में जयस ने प्रदर्शन किया। वन विभाग पर मनमानी के आरोप लगाते हुए संगठन ने वनाधिकार पट्टे, ग्रामसभा के अधिकार और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।
9,850 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड और विंध्य को नई सड़क कनेक्टिविटी दे सकता है। सर्वे और डीपीआर जारी हैं, जबकि नागौद, उचेहरा और पतेरी क्षेत्र में संभावित संपर्क बिंदुओं पर नजरें टिकी हैं।
सांसद गणेश सिंह ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में 150 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने श्वेत कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की शपथ ली।
सतना नगर निगम की एमआईसी और स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में पेयजल, सड़क, जल निकासी, खेल सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव मंजूर हुए। 1080 श्रमिकों की सेवा बढ़ी, 179 हितग्राहियों को आवास योजना में पात्रता मिली।
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।
मध्यप्रदेश की मंदसौर पुलिस ने बिना नंबर की स्कॉर्पियो से एक करोड़ 29 लाख कैश पकड़ा है। रकम कार में अलग-अलग बॉक्स बनाकर छिपाई गई थी। मामले में उत्तर प्रदेश के दो लोगों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि रकम किसकी है, कहां से आई और कहां ले जाई जा रही थी।
भोपाल के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अभद्र व्यवहार करने वाले TI रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 'जय जोहार' नारे को लेकर हुए विवाद और सरकार व विपक्ष की प्रतिक्रिया की पूरी विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। रिटायर्ड आईएएस मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। जानिए आयोग के कार्य

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह