सतना की कृषि उपज मंडी में एक व्यापारी को एक बार गेहूं खरीदी के बावजूद दो अलग-अलग तौल पर्चियां और अनुबंध थमाए गए। यह चूक है या सुनियोजित साजिश? जांच की मांग उठी, व्यापारी संघ में आक्रोश।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
कृषि उपज मंडी परिसर में अव्यवस्था का बोलबाला है, जहां कभी किसान या व्यापारी का अनाज चोरी हो जाता है तो कहीं व्यापारी मंडी कर्मियों की मनमानी का शिकार हो जाता है। मंडी कर्मियों की एक ऐसी ही मनमानी सामने आई है जिसमें एक व्यापारी ने अनाज की खरीदी तो एक बार ही की लेकिन कर्मचारियों ने उसके दो अनुबंध पत्र व तौल पर्चियां तैयार कर दी। यह चूक है या फिर व्यापारी को ठगने की साजिश , यह तो जांच होने पर ही सामने आ सकेगा लेकिन इस घटना ने एक बार पुन: कृषि उपज मंडी में व्याप्त भर्रेशाही की पोल खोल दी है। मामला अनाज करोबार करने वाली सरस्वती ट्रेडिंग कंपनी का है। बताया गया कि सरस्वती ट्रेडिंग कंपनी के बृजेंद्र गुप्ता ने विगत दिवस मंडी पहुंचे अमरपाटन के बाबूपुर निवासी सतीश गुप्ता से गेंहूं की खरीदी की। खरीदी के बाद तौल पर्ची क्र. 70 लेकर आए सतीश को तकरीबन 1 लाख का भुगतान बृजेंद्र गुप्ता ने कर दिया। थोडी देर बाद बृजेंद्र तब हैरान रह गए जब एक और तौल पर्ची क्र. 75 लेकर ललनिया नामक महिला पहुंच गई और उसी अनाज का भुगतान मागने लगी जिसका भुगतान बृजेंद्र द्वारा किया जा चुका था। बृजेंद्र इस बात पर हैरान थे कि जब उन्होने खरीदी एक बार की है तो अनुबंध पत्र व तौल पर्चियां कैसे काटी गर्इं? बहरहाल इसकी शिकायत मंडी सचिव को की गई है। देखना दिलचस्प होगा कि मंडी सचिव इस मामले की जांच करा गफलत करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हैं, या फिर एक बार पुन: व्यापारियों की आवाज दबा दी जाएगी?
गफलत या साजिश!
सरस्वती ट्रेडिंग कंपनी द्वारा की गई एक खरीदी की दो पर्चियां व अनुबंध कटना व्यापारियों को आक्रोशित कर रहा है। कृषि उपज व्यापारी संघ के अध्यक्ष विनोद गुप्ता सवाल उठाते हैं कि जब इतने चेक प्वाइंट से गुजरकर मंडी परिसर में अनाज पहुंचता है तो दो तौल पर्चियां याअनुबंध पत्र कैसे कट गए? परिसर का अनाज चोरी कैसे हो जाता है? गौरतलब है कि मंडी परिसर में प्रवेश करते ही गेट में कंप्यूटराइज्ड पर्ची काटकर इंट्री की जाती है। तत्पश्चात नीलामी के बाद तौल पर्ची व अनुबंध पत्र काटा जाता है जिसमें इस बात का जिक्र होता है कि कौन सी जिंस किस किसान द्वारा किस व्यापारी को कितने दर में बेचा गया है? इतने चेक प्वाइंटस के बाद भी दो-दो तौल पर्चियां व अनुबंध पत्र कटना मंडी परिसर में कर्मचारियों की मनमानी को प्रदर्शित करता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।