दमोह जिले में पति की आत्महत्या के कुछ दिनों बाद एक महिला ने अपनी दो साल की बच्ची के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। हालांकि, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है और दहेज उत्पीड़न का दावा किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दमोह. स्टार समाचार वेब
दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के सजियाहार गांव में बुधवार सुबह एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला ने अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस घटना से दो दिन पहले ही महिला के पति ने भी आत्महत्या की थी। हालांकि, मृतक महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है।
पथरिया पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि सजियाहार निवासी सीमा पटेल ने अपनी दो साल की बेटी अंशु के साथ कुएं में छलांग लगा दी है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, सीमा की एक चार साल की बेटी और भी है।
यह घटना तब हुई है जब दो दिन पहले ही सीमा के पति निहाल पटेल ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। निहाल गांव के एक संपन्न किसान थे और उन्होंने सरपंच का चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उन्हें हार मिली थी। बताया जा रहा है कि निहाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
मृतका सीमा के भाई, दमोह देहात थाना के हिन्नाई उमरी गांव निवासी धीरेंद्र ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। धीरेंद्र के अनुसार, वह मंगलवार रात अपनी बहन के घर ही था और उसे दूसरे कमरे में बाहर से बंद कर दिया गया था। सुबह 4:30 बजे उसे बताया गया कि सीमा ने बेटी अंशु के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी है। धीरेंद्र का सीधा आरोप है कि सीमा की ननद ने ही उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया है।
सीमा के पिता ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने बेटी की शादी में 10 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन शादी को पाँच साल होने के बावजूद ससुराल वाले लगातार पैसों की मांग कर रहे थे और उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने खुलासा किया कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने 5 लाख रुपये और दिए थे, इसके बावजूद सीमा को परेशान किया जा रहा था।
इस दुखद घटना से कुछ घंटे पहले, सीमा पटेल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर आत्महत्या से जुड़ी एक पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था, "मैं आज दुनिया छोड़कर जा रही हूं। मैं नहीं जी पा रही हूं। सब मेरी बेटी का ध्यान रखना।" इस पोस्ट से कुछ घंटे पहले भी उन्होंने एक और भावुक पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने अपने पति की मौत का जिक्र किया था: "क्या दिन थे आपके साथ, पता ही नहीं चला आप छोड़कर चले गए।"
पथरिया थाना के एएसआई संतोष सिंह ने बताया कि सीमा पटेल के जेठ कमलेश पटेल ने बुधवार सुबह 8 बजे इस घटना की सूचना दी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। एएसआई सिंह ने आश्वासन दिया कि मृतका के परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों सहित पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।