सतना शहर के प्राचीन शंकर मंदिर की दान की गई जमीन को बेचे जाने की कोशिशों से शिवभक्तों में आक्रोश है। 1956 के दानपत्र के बावजूद जमीन पर वारिसों द्वारा कब्जा कर बिक्री की कोशिशें की जा रही हैं। मामले की जांच एसडीएम सिटी को सौंपी गई है।

पूर्वजों ने किया दान अब वारिस बेचने पर उतारू
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर के मध्य स्थित एक ऐतिहासिक शिव मंदिर और उससे जुड़ी जमीन की बिक्री को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामला सर्किट हाउस के पीछे पश्चिम दिशा में स्थित प्राचीन मुन्नालाल पंसारी का बाड़ा और शंकर मंदिर से जुड़ा है, जिसे वर्षों पूर्व एक धार्मिक दानपत्र के माध्यम से देवाधिदेव महादेव को समर्पित किया गया था, लेकिन अब दानदाता के वारिसों ने शंकर मंदिर को खुर्द-बुर्द करते हुए इसकी बिक्री की कवायदें शुरू की है, जिसकी शिकायत कलेक्टर के यहां की गई है, जिसकी जांच का जिम्मा एसडीएम सिटी को सौंपा गया है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मुद्दे पर किस तरह से कार्रवाई करता है। क्या शिवभक्तों की आस्था की रक्षा होगी या लालच के आगे आस्था की यह बेशकीमती विरासत नीलाम हो जाएगी? जवाब आने वाले दिनों में सामने आएंगे, लेकिन फिलहाल शहर की निगाहें कलेक्टर और एसडीएम की कार्रवाई पर टिकी हैं।
दानपत्र बनाकर गठित किया था न्यास
शहर के प्रमुख व्यवसायी रहे मुन्नालाल पंसारी के उत्तराधिकारी अर्जुनदास खंडेलवाल ने दिनांक 16 अप्रैल 1956 को बम्हनगवां मौजा की आराजी क्रमांक 232 तथा सतना की आराजी क्रमांक 142, 143 को एक पंजीकृत दानपत्र के माध्यम से भगवान शंकर को समर्पित कर दिया था। इसके साथ ही एक धार्मिक ट्रस्ट की भी स्थापना की गई, जिसका उद्देश्य मंदिर और उससे जुड़ी संपत्ति की देखरेख करना था। इस धार्मिक स्थल की लोकप्रियता समय के साथ बढ़ती गई और यह जगह शहर के शिवभक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गई। यहां श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए आते, और स्थानीय समुदाय के बीच यह स्थान सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा। अर्जुनदास खंडेलवाल के निधन के बाद वर्ष 1967 में उनके ही परिजन देवीशंकर खंडेलवाल ने ट्रस्ट की जिम्मेदारी संभाली।
जमीन पर शुरू हुई लालच की राजनीति
समय के साथ जैसे-जैसे इलाके की जमीन की कीमतें बढ़ती गईं, वैसे-वैसे ट्रस्ट से जुड़ी इस भूमि पर खंडेलवाल परिवार के वारिसों की नजरें टेढ़ी होती गईं। शिकायतकर्ता शरद सिंह के अनुसार, वर्ष 1982 में रहस्यमयी तरीके से कुछ नए दस्तावेज तैयार कराए गए, जिनके आधार पर उक्त जमीन को टुकड़ों में बांटकर बेचे जाने का षड्यंत्र शुरू हुआ। इसमें राजस्व विभाग की संदिग्ध भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठे । शिकायतकर्ता का कहना है कि ट्रस्ट या दानपत्र से जुड़ी संपत्ति को बेचना अवैध है, ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि इस बिक्री को किस आधार पर वैध ठहराया गया।
शंकर मंदिर के दरवाजे पर ताले, दर्शन पर रोक
इस विवाद के केंद्र में कामना खंडेलवाल पत्नी रामप्रसाद खंडेलवाल का नाम सामने आ रहा है, जिन पर आरोप है कि वे वर्तमान में इस पवित्र स्थल को बेचने की कोशिश कर रही हैं। इसके लिए मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार को ताले डालकर बंद कर दिया जाता है। शिकायत में बताया गया कि शिव प्रतिमा के दर्शन करने आने वाले भक्तों को मंदिर के बाहर से ही लौटा दिया जाता है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि मंदिर से जुड़े कक्ष और हॉल तक को ध्वस्त कर दिया गया है। अब खबरें हैं कि मंदिर और उससे जुड़ी दुकानों को भी तोड़कर बेचा जाने वाला है।
जांच शुरू, उम्मीदों की डोर अभी बाकी
शिवभक्तों की शिकायत पर कलेक्टर ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का जिम्मा एसडीएम सिटी राहुल सिलाड़िया को सौंपा है। यह जांच कई सवालों के उत्तर तलाशेगी—क्या ट्रस्ट की संपत्ति को बेचना कानूनन संभव है? यदि नहीं, तो फिर इस संपत्ति के क्रय-विक्रय की प्रक्रिया को राजस्व अमले ने क्यों नजरअंदाज किया? कहीं इसमें अंदरूनी सांठगांठ तो नहीं?
सवाल जो मांग रहे जवाब

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।