मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक विश्राम गृह परिसर में नवीन विधायक विश्रामगृह निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री राकेश सिंह, विधानसभा के पीएस एपी सिंह, सचिव अरविंद दुबे मौजूद रहे।


भोपाल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक विश्राम गृह परिसर में नवीन विधायक विश्रामगृह निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री राकेश सिंह, मंत्री कृष्णा गौर, विधानसभा के पीएस एपी सिंह, सचिव अरविंद दुबे मौजूद रहे। दरअसल, मध्यप्रदेश के विधायकों के लिए अरेरा हिल्स पर 160 करोड़ रुपए की लागत से 102 नए बंगले बनाए जाएंगे। करीब 67 साल पुराने विधायक विश्राम गृह में विधायकों के लिए कई सुविधाओं का अभाव है। जर्जर हो चुके एमएलए रेस्ट हाउस में अब विधायकों को नए फ्लैट बनाए जाएंगे। नए आवास बनाने के लिए विश्राम गृह के खंड एक और पुराने पारिवारिक खंड के साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को तोड़ा जाएगा। इसकी जगह नए फ्लैट बनेंगे। पुराने पारिवारिक खंड में 24 आवास हैं, जो 700 वर्ग फीट के हैं, जबकि खंड एक में 102 सिंगल रूम कमरे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जो सौगातें जुड़ रही हैं, वे सिर्फ निर्माण नहीं हैं, वे एक नई चेतना का सृजन कर रही हैं। यह विश्रामगृह नहीं, सेवा गृह है-जहां विधायक सुविधाओं के साथ जनकल्याण की योजनाओं पर गंभीरता से चिंतन कर सकेंगे। नए विधायक विश्रामगृह में जल संरक्षण, अग्निशमन प्रणाली, योग केंद्र, स्विमिंग पूल जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। सीएम यह भी घोषणा की कि दूसरे चरण के निर्माण की तैयारी जल्द प्रारंभ की जाएगी। बजट में प्रत्येक विधायक कार्यालय के लिए 5 लाख की राशि स्वीकृत की गई है ताकि जनप्रतिनिधि तकनीकी और आधुनिक संसाधनों से लैस होकर जनता की सेवा कर सकें।
मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल की सवारी और एकादशी पर्व का उल्लेख करते हुए कहा कि आज का दिन बाबा महाकाल की दूसरी सवारी का दिन है। हमारी सरकार ने प्रदेश को धार्मिक दृष्टि से नई पहचान दी है। बाबा महाकाल हमारे रोम-रोम में हैं। देव स्थलों में सामाजिक समरसता की भावना को भी साकार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने संविधान निमार्ता डॉ. भीमराव अंबेडकर को भी स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने देश को संसदीय प्रणाली दी और शिक्षा को सबसे बड़ा शस्त्र बताया। तीन तलाक पर कोर्ट ने जो निर्णय दिया, वह महिलाओं की गरिमा के लिए आवश्यक था। मुस्लिम महिलाओं के जीवन की चिंता सरकार ने की है।
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि बदलते समय में मूलभूत सुविधाएं प्रत्येक जनप्रतिनिधि के लिए जरूरी हैं। 1958 में यह भवन बना था और मेरा जन्म 1957 में हुआ था। समय के साथ यह भवन अब अपनी उपयोगिता खो चुका है, नए भवन की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। तोमर ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि हमारे राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सीएम लगातार प्रयासरत हैं। वे चुनौतियों को स्वीकार कर प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास को गति देने विदेश यात्राओं पर गए। उन्होंने कहा कि अब अगला प्रयास विधानसभा को ई-विधानसभा के रूप में विकसित करने का है।
कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अब विधायकों को अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे अपने क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि 1989 में जब मैं विधायक बना था, तब बस से सफर करता था, आज हम उस दौर से आगे निकलकर तकनीकी रूप से सक्षम हो चुके हैं।
नगरीय विकास मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि नया विश्रामगृह भूकंपरोधी होगा और केवल 18 महीनों में बनकर तैयार होगा। यह भवन विधायकों के दायित्वों की गरिमा को बनाए रखने और संकल्पों को साकार करने में सहायक सिद्ध होगा। प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में एमपी अब अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है। विधायकों को महज 125 वर्गफीट में तीन कमरे या अधिकतम 700 वर्गफीट तक के फ्लैट मिलते हैं, लेकिन अब उन्हें इससे चार गुना बड़े और आधुनिक सुविधाओं से लैस फ्लैट दिए जाएंगे। यह विकास राजधानी भोपाल में विधानसभा परिसर के पास 14.66 एकड़ जमीन पर किया जा रहा है, जिसमें पांच टॉवर बनाए जाएंगे, हर टॉवर 10 मंजिला होगा।
नए प्रोजेक्ट में 5 विंग होंगी। विंग ए में 18, विंग बी और सी में 22-22, विंग डी और ई में 20-20 फ्लैट होंगे। सभी भवनों की ऊंचाई 24 मीटर होगी। एक फ्लैट का निर्मित क्षेत्र 243 वर्ग मीटर (2615 वर्ग फीट) होगा। कुल निर्मित क्षेत्र 36943 वर्ग मीटर (397654.50 वर्ग फीट) रहेगा। प्रोजेक्ट का कुल क्षेत्रफल 14.66 एकड़ है।
100 साल पुराने बरगद और पीपल के पेड़ ब्लॉक ए और बी के सामने सुरक्षित रहेंगे। परिसर में बच्चों का पार्क, पुलिस कंट्रोल रूम, फॉर्मल गार्डन, जनरल पार्किंग और इलेक्ट्रिकल सब स्टेशन भी होंगे।
हर आवास स्वतंत्र रहेगा। इनमें प्राकृतिक वायु एवं प्रकाश और निजता का भी विशेष ध्यान रखा गया है। आवास में विधायकों के लिए कार्यालय, निजी स्टाफ, पीएसओ कक्ष एवं तीन बेडरूम का फर्नीचर सहित प्रावधान रहेगा। जिम एवं योग केंद्र एवं 80 व्यक्तियों के लिए आगंतुक कक्ष का प्रावधान किए गए हैं। 102 वाहनों की कवर्ड पार्किंग एवं 148 वाहनों की खुले में पार्किंग की व्यवस्था होगी। परियोजना में सोलर ऊर्जा प्रणाली, सीवेज ट्रीटमेंट एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली, फायर अलार्म, सीसीटीवी कैमरा, सिक्योरिटी, एसी, कार्गो लिफ्ट एवं पावर बैकअप का प्रावधान है। तीन स्टार रेटिंग के बराबर की सुविधाएं रहेंगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।