सतना के पर्वतारोही रत्नेश पांडेय ने लद्दाख की 20,000 फीट ऊंची 4 चोटियों को फतह कर भारत और सतना का नाम रोशन किया। हिम तूफान और बर्फबारी के बीच भी उन्होंने ‘आई लव सतना’ और ‘जय हिंद’ का जयघोष करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सतना, स्टार समाचार वेब
यह खबर पर्वतारोहण के प्रेमियों को प्रसन्नचित्त कर सकती है कि सतना के पर्वतारोही विक्रम अवार्डी रत्नेश पांडेय ने एक बार पुन: पर्वतारोहण में सतना का डंका बजाया है। दरअसल रत्नेश पाण्डेय ने लद्दाख की 20,000 फीट से ऊची चार पर्वत चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करते हुए भारत और सतना का ध्वज फहराकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
तीन दिनों में रत्नेश ने जिन चार चोटियों को फतह किया है। उनमें से 6,108 मी. ग्यामा कांगरी ईस्ट, 6,100 मी. कीगर री, 6,050 मी. यालुंग नोंग 1 और 6,080 मी. ऊंची यालुंग नोंग 2 नामक चोटियां हैं।
हिम तूफान ने रोकी राह पर सहयोगियों ने आसान की
पर्वतारोहण के दौरान अत्यधिक बारिश , भारी बर्फ़बारी और हिम तूफान ने आरोहण को कठिन बना दिया था लेकिन सहयोगी स्टेंजिन लापु, दावा शेर्पा और अब्दुल कयूम के साथ ने कठिन परिस्थितियों को आसान बना दिया। रत्नेश ने स्आर समाचार को जानकारी देते हुए बताया कि पूरी टीम ने संयम बनाए रखा, जीपीएस की मदद से एक निचले गाव तक टीम सुरक्षित पहुँची और मौसम साफ होने के बाद पुन: चढ़ाई शुरू की। यह अभियान पूरी तरह आत्मनिर्भर अल्पाइन शैली में पूरा किया गया । रत्नेश ने हर चोटी पर भारतीय ध्वज और सतना ध्वज को फहराते हुए 20000 फीट से आई लव सतना और जय हिन्द का जयघोष किया। सफल चढ़ाई के बाद रत्नेश ने कहा कि पर्वतारोहण मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है।
सांसद ने दी बधाई
पर्वतारोही रत्नेश पांडेय ने एक बार फिर कीर्तिमान हासिल किया है। सांसद गणेश सिंह ने पर्वतारोही रत्नेश पांडेय को उनके इस साहशी कार्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये सतना के लिए गौरव का क्षण है। सांसद ने कहा कि इन दिनों कहीं भी ट्रैकिंग करना आसान नहीं है ये बेहद चुनौतीपूर्ण होने के बाद भी रत्नेश ने हर चोटी को फतह किया और सभी चोटी पर भारतीय तिरंगे को फहराकर देश प्रेम का उदाहरण दिया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।