MANIT भोपाल के 22वें दीक्षांत समारोह में 1600 छात्रों को मिली डिग्रियां। कंप्यूटर साइंस की सुहानी बत्रा ने 5 गोल्ड मेडल जीते, जबकि अंबर त्रिपाठी को मिला राष्ट्रपति स्वर्ण पदक। MANIT में 'सेंटर ऑफ पब्लिक सेफ्टी' स्थापित करने की घोषणा।

22वां दीक्षांत समारोह मैनिट में आयोजित किया गया।
भोपाल. स्टार समाचार वेब
मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) भोपाल में शनिवार को 22वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें संस्थान के विभिन्न पाठ्यक्रमों के 1600 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें 72 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी गई, जबकि मेधावी छात्रों को गोल्ड और सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ की सुहानी बत्रा रहीं, जिन्होंने एक साथ 5 गोल्ड मेडल अपने नाम किए। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की छात्रा सुहानी ने 9.75 CGPA के साथ अपने विभाग में शीर्ष स्थान हासिल किया और वर्तमान में वह टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स में डेटा इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार अभियांत्रिकी विभाग के छात्र अंबर त्रिपाठी को सत्र 2024-25 का भारत के राष्ट्रपति का स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। अंबर ने 9.87 CGPA के साथ पूरे संस्थान में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और MANIT के पूर्व छात्र, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने इस अवसर पर संस्थान में 'सेंटर ऑफ पब्लिक सेफ्टी' स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह केंद्र पब्लिक सेफ्टी, तकनीक और शोध से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम करेगा। मकवाना ने छात्रों को नशे से दूर रहने और भविष्य में समाज के प्रति संवेदनशील रहने का आह्वान किया।
इस दीक्षांत समारोह में विभिन्न शाखाओं में सबसे अधिक 230 उपाधियां कंप्यूटर विज्ञान विभाग के छात्रों को दी गईं। अन्य प्रमुख शाखाओं में यांत्रिकी (199), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार (166), और विद्युत अभियांत्रिकी (131) शामिल रहीं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।