रीवा में आयोजित कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मातृ मृत्यु दर को 70 से नीचे लाने का लक्ष्य बताया। संस्थागत प्रसव, नियमित जांच और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर दिया गया।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि पूर्ण समर्पण भाव और सामूहिक प्रयासों से मातृ मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने रेखांकित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों के अब सकारात्मक और जमीनी परिणाम दिखाई देने लगे हैं। श्री शुक्ल ने यह बातें श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के तत्वावधान में आयोजित एक विशेष कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कहीं।
उप मुख्यमंत्री ने कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग की पीठ थपथपाते हुए महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया वर्ष 2018-20 में प्रदेश का मातृ मृत्यु दर 173 पर था। वर्ष 2022-24 में यह घटकर 135 रह गया है। इस प्रकार इसमें 38 अंकों (लगभग 22 प्रतिशत) की ऐतिहासिक कमी दर्ज की गई है, जो राष्ट्रीय औसत से दोगुनी से भी अधिक है। उप मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों और मैदानी अमले को प्रेरित करते हुए कहा कि संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देकर और आपातकालीन प्रसूति सेवाओं का विस्तार करके हमें इस अनुपात को 70 से नीचे लेकर आना है।
मैदानी अमले और डॉक्टरों को कड़े निर्देश
स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत हर महीने की 9 और 25 तारीख को आयोजित होने वाले स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों में डॉक्टरों की उपस्थिति शत-प्रतिशत अनिवार्य होगी। आशा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर सजग रहकर प्रत्येक गर्भवती महिला का पंजीयन सुनिश्चित करें और उनकी नियमित जांच करवाएं तथा वरिष्ठ चिकित्सकों को सुदूर और आदिवासी क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों की नियमित निगरानी करने तथा टेली-मेडिसिन सेवाओं का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
टाटा अस्पताल जैसा रीवा में बन रहा भव्य कैंसर संस्थान
रीवा के विकास पर चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा जल्द ही एक बड़े मेडिकल हब के रूप में स्थापित होने जा रहा है। यहां मुंबई के प्रसिद्ध टाटा अस्पताल की तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कैंसर अस्पताल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही अधोसंरचना के मामले में रीवा प्रदेश का ऐसा पहला संभागीय मुख्यालय होगा, जिसके चारों ओर रिंग रोड और बाईपास की शानदार कनेक्टिविटी होगी।
मंथन से निकलेगा समाधान: डीन
कार्यशाला में श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल ने कहा कि उप मुख्यमंत्री के विजन और प्रयासों से रीवा की स्वास्थ्य अधोसंरचना में अभूतपूर्व बदलाव आया है। वहीं, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पद्मा शुक्ला ने भरोसा जताया कि इस कार्यशाला में डॉक्टरों और मैदानी अमले के बीच हुए विचार-मंथन से जिले में मातृ मृत्यु दर को न्यूनतम करने में बड़ी सफलता मिलेगी। इस अवसर पर संयुक्त संचालक डॉ. अवधिया, अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा, डॉ. नरेश बजाज, डॉ. शशि जैन सहित चिकित्सा जगत के कई वरिष्ठ विशेषज्ञ और विभागीय स्टाफ उपस्थित रहा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।
रीवा संभाग में मातृ-शिशु मृत्यु रोकने कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने डीपीओ-सीडीपीओ की जवाबदेही तय की। घर पर प्रसव रोकने, एएनसी जांच बढ़ाने और गंभीर गर्भवती महिलाओं को समयपूर्व अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए।
सीधी में लगातार बारिश से कैमूर पहाड़ पर अमिलिया-हनुमना मार्ग चार स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ। सड़क धंसने से रास्ता संकरा हो गया। प्रशासन ने भारी वाहन रोके, वैकल्पिक मार्ग से यातायात डायवर्ट करने के निर्देश दिए।
सतना में दस घंटे की तेज बारिश से चार इंच से अधिक पानी बरसा। उमरी, भरहुत नगर, मास्टर प्लान सहित कई इलाकों में जलभराव हुआ, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।
चित्रकूट और रामपुर बघेलान में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक भोजन और राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। प्रशासन ने फूड शिविरों की जांच तेज की, आश्रम ने शरण दी, संस्था ने 500 पैकेट बांटे।
चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलजनित और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू किया। दस स्वास्थ्य टीमें और मलेरिया दल घर-घर सर्वे, जांच, दवा वितरण और फॉगिंग करेंगे।
सतना जिला अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन, नवजात देखभाल, हृदय जांच, सोनोग्राफी, एक्स-रे और फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न विभागों के लिए 2.64 करोड़ रुपए के उपकरण मांगे हैं, सांसद से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।