रीवा जिले के मऊगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली सामने आई, जब एम्बुलेंस न मिलने पर परिजनों ने 75 वर्षीय मरीज को ठेले में लादकर अस्पताल पहुंचाया। घटना ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की लापरवाही उजागर कर दी है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
मऊगंज में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का चेहरा सामने आया है। यहां एक मरीज को परिजन ठेले पर अस्पताल ले जाने को मजबूर हुये। यह तस्वीर तब सामने आई, जब 7 सितंबर को प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव का मऊगंज जिले में दौरा संभावित है। बहरहाल इस वाकये ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दावा करने वाले तमाम जन प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों की पोल खोल दिया है।
दरअसल यह मामला नईगढ़ी के वार्ड क्रमांक 14 का है। यहां रहने वाले रामसुमेर कोल 75 वर्ष गुरुवार को अपने घर में गिरकर घायल हो गए थे। इस घटना में वृद्ध को गंभीर चोट आई थी। परिजनों ने एम्बुलेंस को फोन लगाया, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी एम्बुलेंस नहीं पहुंची। इस बीच वृद्ध का दर्द बढ़ता ही जा रहा था। ऐसे में परिजनों को खुद की व्यवस्था से वृद्ध को अस्पताल ले जाना था। परिजन निजी वाहन का किराया वहन करने की स्थिति में नहीं थे। ऐसे में उन्होंने एक ठेले की व्यवस्था की और वृद्ध मरीज को उसमें लाद कर अस्पताल ले गये। इस दौरान किसी ने इस वाकये का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है।
7 को आ रहे हैं मुख्यमंत्री
गौरतलब है कि 7 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मऊगंज जिले में संभावित दौरा है। मुख्यमंत्री देवतालाब समेत बहुती जल प्रपात में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और भ्रमण करेंगे। ऐसे में पूरा प्रशासनिक अमला तैयारी में जुटा हुआ है। लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। यही वजह है कि मुख्यमंत्री के आगमन के दो दिन पहले इस तरह की तस्वीर सामने आई है।
सिर्फ एक डॉक्टर के भरोसे 3 लाख आबादी
बताया गया कि नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन लाख की आबादी है। लेकिन यहां सिर्फ एक डॉक्टर पदस्थ है। वर्तमान में मौसमी बीमारी तेजी से बढ़ रही है। वायरल फीवर, मलेरिया, टायफाइड, डेंगू के बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसी स्थिति में एक डॉक्टर के भरोसे मरीज को समय पर उपचार मिल पाना संभव नहीं है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।