मेरठ कोर्ट ने चर्चित सांप कांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए पति अमित कश्यप की हत्या की दोषी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है। जानिए कोर्ट रूम का पूरा घटनाक्रम।

मेरठ जिला अदालत ने वारदात के 547 दिन बाद सुनाया ऐतिहासिक फैसला। सजा के ऐलान से पहले रो पड़े दोनों दोषी; जज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुना पक्ष।
मेरठ। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश के चर्चित मेरठ 'सांप कांड' में जिला एवं सत्र न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड (फांसी की सजा) दी है। अपने पति अमित कश्यप की निर्मम हत्या करने के 547 दिन बाद दोनों दोषियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया गया। अदालत ने इसे 'रेअरेस्ट ऑफ रेयर' (दुर्लभ से दुर्लभतम) मामला मानते हुए दोनों को फांसी की सजा मुकर्रर की।
गौरतलब है कि मेरठ कोर्ट ने पिछले 3 दिनों के भीतर 4 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इससे पहले 14 अक्टूबर को प्रसिद्ध नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा दी जा चुकी है।
शुक्रवार को सजा के ऐलान से पहले अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए जेल में बंद रविता और अमरदीप का पक्ष सुना। अदालत में जज ने सवाल किया, "तुम दोनों को हत्या का दोषी ठहराया गया है, अपनी सजा पर क्या कहना चाहते हो?"
इस पर रविता रोते हुए बोली— "मेरे 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं, उनके भविष्य और देखभाल का ख्याल रखा जाए।" इतना कहकर वह चुप हो गई। वहीं प्रेमी अमरदीप ने कहा— "मेरे मां-बाप बूढ़े हैं, उनकी सेवा करने वाला घर में कोई नहीं है। उनकी देखभाल में कोई कमी न रहे।" अपनी बात रखते-रखते दोनों अदालत के समक्ष फूट-फूट कर रोने लगे।
घटना 17 अप्रैल 2025 की रात की है। रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर साजिश रची और पति अमित कश्यप की गला घोटकर हत्या कर दी। वारदात को प्राकृतिक या हादसे का रूप देने के लिए साजिश के तहत सोते हुए अमित के बिस्तर पर एक जहरीला सांप छोड़ दिया गया ताकि ऐसा लगे कि मौत सांप के डसने (स्नेक बाइट) से हुई है।
हालांकि, पुलिस जांच में पूरी साजिश की परतें खुल गईं। हत्याकांड के महज 60 दिनों के भीतर पुलिस ने पुख्ता सबूतों के साथ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। एसीजेएम जयवीर सिंह नागर की अदालत में 551 दिनों तक चली अदालती कार्रवाई के दौरान 87 तारीखें पड़ीं और 12 से अधिक प्रत्यक्षदर्शियों व गवाहों के बयान दर्ज किए गए। बीते 7 अक्टूबर को अदालत ने दोनों को दोषी करार दिया था।
अमित कश्यप की दर्दनाक हत्या का सदमा उनका परिवार बर्दाश्त नहीं कर सका। बेटे की मौत के महज 4 महीने बाद ही अमित के पिता विजयपाल कश्यप की सदमे के कारण मौत हो गई।
अदालत परिसर में मौजूद अमित की बुजुर्ग मां मुनेश कश्यप ने आंखों में आंसू लिए कहा कि उनके बेटे की हत्या के बाद से तीनों बच्चों की जिम्मेदारी वही संभाल रही हैं। बच्चे अब अपनी मां को याद नहीं करते और कहते हैं कि उन्हें अपनी दादी के पास ही रहना है। फैसले से पहले अमित की मां ने कहा था कि अगर दोषियों को फांसी नहीं मिली तो वह न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी।
मेरठ कोर्ट ने चर्चित सांप कांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए पति अमित कश्यप की हत्या की दोषी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है। जानिए कोर्ट रूम का पूरा घटनाक्रम।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर को लेकर जारी घमासान के बीच केंद्र सरकार इस महीने के आखिर में संसद का एक विशेष सत्र बुला सकती है। संसद के इस विशेष सत्र को बुलाने के पीछे की वजह परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े बिलों को फिर से संसद के सामने पेश करके पास कराना है।
कॉकरोच जनता पार्टी आज शाम 5 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में लहरा दो तिरंगा रैली निकालने जा रही है। इस प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
ओडिशा के गंजाम जिले में चमाखंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चमाखंडी चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि बरहमपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान दो अन्य घायलों ने दम तोड़ दिया।
चुनाव आयोग ने UP, MP और राजस्थान समेत 17 राज्यों/UTs में वोटर लिस्ट का स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) शुरू करने का निर्देश दिया है। जानिए 2027 में 18 साल के होने वाले युवा कैसे अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर दुष्यंत गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर पुनर्विचार करने की मांग की है। अंकिता भंडारी हत्याकांड और सीबीआई जांच का हवाला देते हुए यह अपील की गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने बाराखंभा से SC तक विरोध मार्च पर राहुल गांधी और कांग्रेस को नोटिस जारी किया है। CJI सूर्यकांत ने सख्त टिप्पणी करते हुए CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
दिल्ली में CJP और AISA की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा। प्रशांत भूषण, प्रकाश राज और कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के लाइव अपडेट्स।
धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ लेने वालों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टप्पणी करते हुए कहा है कि किसी व्यक्ति का सामाजिक पिछड़ापन हिंदू सामाजिक व्यवस्था से गैर-हिंदू सामाजिक व्यवस्था में स्थानांतरित नहीं हो सकता। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की गुहार लगा रहे अंकिता के माता-पिता और कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार तड़के इंडिया गेट से हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे की हिरासत के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह