MGL CNG PNG Prices Hike: मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG के दाम 2 रुपये प्रति किलो और PNG के दाम 50 पैसे प्रति यूनिट बढ़ गए हैं। जानें मुंबई में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की नई दरें।

CNG Prices Hike Today: मिडल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में अस्थिरता का असर अब भारतीय उपभोक्ताओं की जेब पर साफ दिखने लगा है। शनिवार को महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने आम जनता को एक और बड़ा झटका देते हुए सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान कर दिया है। मई के महीने में यह दूसरा मौका है जब गैस के दामों में इजाफा किया गया है।
महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने शनिवार से सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी लागू कर दी है। इस ताजा वृद्धि के बाद मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में सीएनजी की खुदरा कीमत बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। यह नई दरें मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और एमजीएल के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अन्य सभी इलाकों में प्रभावी होंगी। बता दें कि इससे पहले बीते 14 मई को भी सीएनजी के दाम में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
शनिवार से केवल सीएनजी ही नहीं, बल्कि घरों में सप्लाई होने वाली पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम भी बढ़ गए हैं। एमजीएल ने पीएनजी की कीमतों में 50 पैसे प्रति यूनिट का इजाफा किया है। इस फैसले से मुंबई और आसपास के लाखों परिवारों का बजट प्रभावित होगा, जो खाना पकाने के लिए पाइप्ड गैस का इस्तेमाल करते हैं।
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आ रही तेजी की वजह से घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। अकेले मई के महीने में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 97.83 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गई है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर गैस और कच्चे तेल की आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) प्रभावित हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लागत बढ़ने के कारण भारतीय तेल और गैस कंपनियों पर दबाव बढ़ा है, जिसकी वजह से कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं।
ईंधन संकट और बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की सभी तेल कंपनियों को देश में पर्याप्त एलपीजी (LPG) भंडार बनाए रखने का सख्त निर्देश दिया है। कंपनियों से कहा गया है कि वे कम से कम 30 दिनों की घरेलू मांग के बराबर एलपीजी का बफर स्टॉक सुरक्षित रखें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में आम उपभोक्ताओं को किल्लत का सामना न करना पड़े। सरकार के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी दबाव के बावजूद तेल कंपनियां उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए नुकसान उठा रही हैं।
NCLT की पहली 5-सदस्यीय बेंच ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा के ₹22,000 करोड़ के कर्ज पर मात्र ₹6.25 करोड़ चुकाने के प्लान पर रोक लगा दी है। संपत्ति ट्रांसफर करने पर भी प्रतिबंध है।
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच 1 सितंबर 2026 से पाकिस्तान में पेट्रोल 77 पैसे महंगा होकर 342.79 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 1.03 रुपये सस्ता हुआ है। जानिए अगस्त के रेट्स और असर की पूरी जानकारी।
आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिका-ईरान के बीच नए तनाव ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति को लंबे समय तक सख्त रखने की बढ़ती उम्मीदें भी उभरते बाजारों में जोखिम लेने की क्षमता पर दबाव डाल रही हैं।
कभी न कभी लगभग हर किसी को किसी न किसी जरूरी काम से बैंक जाना ही पड़ता है। भले ही अधिकतर काम आनलाइन बैंकिंग या फोन बैंकिंग से हो जाते हैं, लेकिन कुछ कामों के लिए ब्रांच विजिट करना ही पड़ता है। आप यहां जान सकते हैं कि किस शहर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे और कब-कब खुले रहेंगे।
आज यानी 1 सितंबर से कॉमर्शियल सिलेंडर औसतन 11.50 रुपए महंगा हो गया है। वहीं, मुंबई में दूध 9 रुपए प्रति किलो तक महंगा हो गया है। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं ने एलपीजी कनेक्शन की ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, उन्हें सब्सिडी का फायदा लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था ने शानदार प्रदर्शन किया है। वैश्विक तनाव और अमेरिकी-ईरान युद्ध के बावजूद भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.8% दर्ज की गई।
भारतीय शेयर बाजार में आज सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में नए सिरे से तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण बाजार पर दबाव पड़ा। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझान और विदेशी पूंजी की निकासी ने भी निवेशकों की धारणा को नुकसान पहुंचाया।
सेबी ने डिबॉक इंडस्ट्रीज और ट्रैफिकसोल पर लगाया प्रतिबंध और भारी जुर्माना। इसके अलावा जीएसटी परिषद की बैठक, विनिवेश के आंकड़े, विदेशी मुद्रा भंडार और बजट तैयारियों से जुड़ी अर्थव्यवस्था की बड़ी खबरें पढ़ें।
यूक्रेनी ड्रोन हमलों से रूसी रिफाइनरियों को हुए नुकसान के बाद भारत रूस को पेट्रोल का प्रमुख आपूर्तिकर्ता बन गया है। जानें अगस्त में भारत से कितनी पेट्रोल सप्लाई हुई और इसके पीछे की पूरी रिपोर्ट।
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने गुणवत्ता मानकों पर खरा न उतरने के कारण एवरेस्ट और लालजी गोधू (Laljee Godhoo) की हींग की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा जांच में अन्य मसालों में भी गड़बड़ी पाई गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह