अमेरिका-ईरान तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अनिश्चितता के बीच ADNOC ने चेतावनी दी है कि अगस्त 2026 से तेल की कीमतें आसमान छू सकती हैं। जानिए कच्चे तेल के संकट पर डोनाल्ड ट्रंप का क्या कहना है।

स्टार समाचार वेब।
मिडिल ईस्ट संकट: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण दुनिया एक बार फिर गहरे ऊर्जा संकट (Energy Crisis) के मुहाने पर खड़ी है। हालांकि दोनों देशों के बीच फिलहाल सीजफायर (युद्धविराम) लागू है, लेकिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से तेल की सप्लाई कब तक सामान्य होगी, इस पर सस्पेंस बरकरार है। इसी बीच, अबू धाबी की सरकारी तेल कंपनी ADNOC ने मंगलवार (2 जून 2026) को एक बड़ी चेतावनी जारी की है, जिसने वैश्विक बाजारों में हड़कंप मचा दिया है।
Al Arabiya न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, ADNOC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आगाह किया है कि यदि ईरान तनाव के कारण तेल की सप्लाई में आ रही रुकावटें जारी रहीं और दुनिया भर में मांग बढ़ती गई, तो अगस्त 2026 से कच्चे तेल की कीमतें अचानक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकती हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो आम जनता की जेब पर इसका सीधा असर पड़ेगा और पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छूने लगेंगे।
ADNOC के सेल्स और ट्रेडिंग के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, फिलिप खूरी ने स्थिति की गंभीरता को रेखांकित करते हुए कहा: "जब तक भू-राजनीतिक शांति को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी, तब तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल टैंकरों की आवाजाही पूरी तरह से सुरक्षित और बहाल नहीं हो पाएगी। इस रास्ते से फिलहाल पहले के मुकाबले काफी कम तेल की सप्लाई हो पा रही है। अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह खुल भी जाता है, तब भी वैश्विक एनर्जी सप्लाई चेन को पूरी तरह से ठीक होने में कम से कम 1 साल का समय लग सकता है।"
दूसरी तरफ, अमेरिका और ईरान के बीच हुआ सीजफायर बेहद कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। तेहरान (ईरान) की ओर से हाल ही में किए गए नए हमलों ने इस शांति समझौते को नाजुक मोड़ पर ला खड़ा किया है। दोनों ओर से हो रहे जवाबी हमलों के कारण बातचीत के पटरी से उतरने का खतरा मंडरा रहा है।
हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ पर एक पोस्ट में उम्मीद जगाते हुए कहा, “ईरान के साथ बातचीत बहुत तेज गति से जारी है।”
फिलहाल दोनों देशों के अधिकारी युद्ध को हमेशा के लिए समाप्त करने के लिए बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन समझौता कब तक होगा, इस पर अभी भी सस्पेंस है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूतों स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के मॉस्को दौरे के मद्देनजर यूक्रेन पर 72 घंटों के लिए हमले रोक दिए हैं। जानिए इस उच्च स्तरीय शांति वार्ता से जुड़ी पूरी खबर विस्तार से।
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने पूरे देश में तबाही मचा दी है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा से देश को करीब 400 अरब नेपाली रुपए का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
नेपाल आपदा के 10-11 दिन बाद राहत और बचाव अभियान में बड़ी सफलता मिली है। बेट्रावती में मलबे में दबी 60 साल की महिला और अपर त्रिशूली-1 परियोजना क्षेत्र से एक चीनी नागरिक को सुरक्षित बचाया गया।
अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी तेल टैंकर पर हमला किया है। अमेरिका ने एक-के बाद एक यहां चार मिसाइलें गिराईं। इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रणनीतिक रूप से अहम खार्ग द्वीप के पास एक ईरानी तेल टैंकर पर वर की चार मिसाइलें गिरीं और उसे खाली कराया जा रहा है।
दक्षिण अमेरिकी देश बोलिविया में एक सैन्य परिसर में हुए जोरदार विस्फोट ने भारी तबाही मचा दी। स्थानीय स्वास्थ्य निदेशक रीटा नेब्रास्का के मुताबिक, हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हुए। हालांकि, मृतकों की संख्या बढ़कर 15 तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद हालात अत्यंत चिंताजनक बने हुए हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के हिमस्खलन से शुरू हुई इस त्रासदी में अब तक कम से कम 1,259 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाला 1 डॉलर का खास सिक्का जारी किया गया है, जो लॉन्च होने के महज 3 घंटे के भीतर ही बिक गया। 1926 के बाद यह पहला मौका है जब किसी जीवित राष्ट्रपति की तस्वीर सिक्के पर छपी है।
तिब्बत में 5.0 तीव्रता के भूकंप के झटके, नेपाल सीमा पर ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ और तबाही की पूरी जानकारी। जानें मृतकों, लापता लोगों और ताजा अपडेट्स के बारे में विस्तार से।
नेपाल में 26 अगस्त को भोटेकोशी-त्रिशूली नदी घाटी में आई विनाशकारी बाढ़ को 7 दिन पूरे हो चुके हैं। जानें मौतों के आंकड़े, हाइड्रोपावर टनलों में बचाव कार्य, सामूहिक दफन और भारत द्वारा दी जा रही मदद की विस्तृत रिपोर्ट
संयुक्त राष्ट्र (UN) की नई रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस के भीतर रोकना अब असंभव हो गया है। जानिए जलवायु परिवर्तन के इस नए और खतरनाक दौर के बारे में पूरी जानकारी।