राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर सतना पहुंचे। उन्होंने पतौरा में प्रांत प्रचारक बृजकांत चतुर्वेदी के निवास पर भोजन कर आत्मीय भेंट की, फिर उतैली स्थित सरस्वती आवासीय विद्यापीठ में संघ विस्तारक वर्ग को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष के लक्ष्यों, सामाजिक समरसता, गृह संपर्क और राष्ट्रभक्ति पर केंद्रित कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर सतना पहुंचे। सुबह उन्होंने मां शारदा देवी के दर्शन कर अपने प्रवास की शुरूआत की। इसके बाद वे पतौरा गांव पहुंचे, जहां प्रांत प्रचारक बृजकांत चतुर्वेदी के निवास पर दोपहर का भोजन किया तथा उनके परिवार से आत्मीय मुलाकात की। पतौरा से रवाना होकर डॉ. भागवत दोपहर बाद सीधे सतना पहुंचे, जहां उतैली स्थित सरस्वती आवासीय विद्यापीठ परिसर में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान पूरा परिसर सुरक्षा के घेरे में तब्दील रहा। सतना, रीवा और जबलपुर जिलों से लगभग 500 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की मौजूदगी के बीच केवल अनुमति प्राप्त व्यक्तियों को ही परिसर में प्रवेश की अनुमति दी गई।
आज करेंगे मेहर शाह दरबार को लोकार्पित
दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन रविवार को डॉ. मोहन भागवत सिंधी कैंप स्थित मेहर शाह दरबार का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद सुबह 10.30 बजे बीटीआई मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने के पश्चात शाम 6 बजे, संघ प्रमुख रीवा इतवारी ट्रेन से नागपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
आत्मीयता देख विभोर हुए ग्रामीण
पतौरा पहुंचे संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत की सादगी और आत्मीयता देखकर पतौरा के ग्रामीण भाव विभोर नजर आए। दरअसल संघ प्रमुख प्रांत प्रचारक बृजकांत चतुर्वेदी के पतौरा स्थित निवास स्थान भोजन करने पहुंचे थे। उनके आगमन के पूर्व जिस प्रकार के कड़े इंतजाम किए गए थे उससे ग्रामीणों के बीच जिज्ञासा थी कि क्या वे उन्हें देख भी पाएंगे लेकिन पतौरा पहुंचकर श्री भागवत ने जिस आत्मीयता से लोगों का अभिवादन किया उससे ग्रामीण मुरीद हो गए। बड़ी सादगी से उन्होने बृजकांत के परिजनों से भेंट की और भोजन गृहण किया।
बताए शताब्दी वर्ष के लक्ष्य, मंडल स्तर तक आयोजित होंगे कार्यक्रम
शाम चार बजे के बाद डॉ. भागवत ने एक बौद्धिक वर्ग को संबोधित किया, जिसमें संघ के विस्तारक और प्रचारक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान प्रचारकों को शताब्दी वर्ष में तय किए गए कार्यक्रमों व लक्ष्यों पर संघ प्रमुख का मार्गदर्शन मिला। संघ प्रमुख ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि ‘संघ के 100 वर्ष पूरे होने का यह अवसर केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में नए संकल्पों का समय है।’ उन्होने विस्तारकों व प्रचारकों को संघ के शताब्दी वर्ष में तय किए गए लक्ष्यों से अवगत कराते हुए लक्ष्यपूर्ति के उपाय भी बताए। गौरतलब है कि संघ ने शताब्दी वर्ष के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है जिसका लक्ष्य सामाजिक समरसता के साथ मंडल स्तर पर गृह संपर्क, हिंदू सम्मेलन , प्रबुद्ध जन संगोष्ठी व सामाजिक सद्भाव बैठक जैसे कार्यक्रमों का आयोजन है ताकि गांव-गांव घर-घर तक संघ का राष्टÑीय चिंतन पहुंच सके और समाज में समरसता और राष्टÑभक्ति की भावना का संचार हो सके। सूत्रों के अनुसार शनिवार को आवासीय विद्यापीठ में संघ प्रमुख ने शताब्दी वर्ष के इन्ही लक्ष्यों से परिचित कराते हुए विस्तारकों व प्रचारकों को भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आज की चुनौती केवल आर्थिक या सामाजिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना की है। संघ प्रमुख ने प्रचारकों को प्रेरित करते हुए बताया कि संघ का प्रत्येक कार्यकर्ता ‘सेवा, संगठन और संस्कार’ के सिद्धांतों पर आधारित जीवन अपनाए । उन्होंने राष्ट्रभक्ति को केवल नारा नहीं, बल्कि जीवन का आचरण बताया। उनके अनुसार, भारत की आत्मा गावों, परिवारों और परंपराओं में बसती है जिन्हें मजबूत करना ही राष्ट्र सेवा का सर्वोच्च स्वरूप है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व वर्ष 2015 में संघ प्रमुख उतैली स्थित सरस्वती आवासीय विद्यापीठ में संघ शिक्षा वर्ग में शामिल होने आ चुके हैं। इस अवसर पर अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख दीपक बिस्पुते , सरसंघचालक के सहयोगी सुमेध देशमुख , क्षेत्र प्रचारक स्वप्निल कुलकर्णी , सह क्षेत्र प्रचारक प्रेम शंकर सिदार , प्रांत कार्यवाह उत्तम बनर्जी, प्रांत प्रचारक बृजकांत चतुर्वेदी , सह प्रांत प्रचारक श्रवण सैनी , क्षेत्र प्रचारक प्रमुख शिवराम समदरिया के अलावा महाकौशल प्रांत के विस्तारक और प्रचारक मौजूद रहे।
गोल्फ कार्ट में बैठकर पकड़ेंगे ट्रेन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज रीवा-इतवारी एक्सप्रेस से वापस जाएंगे। सतना जंक्शन में श्री भागवत पैदल नहीं बल्कि गोल्फ कार्ट में बैठकर अपनी ट्रेन पकड़ेंगे। जबलपुर से गोल्फ कार्ट गाड़ी जो बैटरी से चलती है मंगवाई गई है। वहीं जंक्शन में संघ प्रमुख की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तगड़े इंतजाम किए गए हैं। क्राउड मैनेजमेंट के लिए रस्से लगाकर बैरीके डिंग की गई है।
संघप्रमुख के कार्यक्रम में शामिल होंगे डिप्टी सीएम
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल 5 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे सतना आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल प्रात: 10.30 बजे बाबा मेहरशाह दरबार सिंधी कैम्प सतना में सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत के सानिध्य में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात दोपहर 2.30 बजे रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे।
सांसद ने लिया तैयारियों का जायजा
संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के इआज के कार्यक्रमों के मद्देनजर सांसद ने शनिवार को बीटीआई ग्राउंड का जायजा लिया। सांसद ने कार्यक्रम स्थल पर सुनियोजित व्यवस्था को देखने के साथ-साथ मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यवस्था में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के कटारा हिल्स स्थित प्राइड सिटी कॉलोनी में CAG ऑडिट ऑफिसर के घर पुलिस ने छापा मारकर 3 ग्राम MD और 1200 ग्राम गांजा बरामद किया। अधिकारी की पत्नी गिरफ्तार, जांच जारी।
उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर रेलवे ने कमर कस ली है। रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार ने इंदौर में समीक्षा बैठक कर 125 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने, एआई कैमरों से सुरक्षा और स्टेशनों के रीडेवलपमेंट के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चार दिवसीय दुबई दौरे की विस्तृत जानकारी। जानिए कैसे वे वैश्विक निवेशकों, एआईएम कांग्रेस 2026 और प्रमुख उद्योग समूहों से मिलकर राज्य में निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं।
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकाल मंदिर से रामघाट को जोड़ने वाला 14वीं सदी का ऐतिहासिक क्षिप्रा द्वार अचानक ढह गया। हाल ही में इस पर 2.12 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में बीती देर रात 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद जहरीली शराब पीने की आशंका जताई जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।