केरल में 4 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। IMD ने केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए इस साल अल नीनो के कारण बारिश कैसी रहेगी।

एआई इमैज
देश में मौसम को लेकर बड़ी राहत भरी खबर
चार महीने तक चलने वाले मॉनसून का आगाज
केरल में मानसून के आगमन का ऐलान
नई दिल्ली। भोपाल। स्टार समाचार वेब
देश के मौसम को लेकर एक बड़ी और राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। इसी के साथ देश में चार महीने तक चलने वाले बरसाती मौसम (जून से सितंबर) की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को केरल में मानसून के आगमन की घोषणा की।

आमतौर पर केरल में मानसून 1 जून को दस्तक देता है, लेकिन इस साल यह तीन दिन की देरी से 4 जून को पहुंचा है। इससे पहले आईएमडी ने 26 मई को ही मानसून आने का अनुमान जताया था। हालांकि थोड़ी देरी के बावजूद, मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अब दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के अधिकांश हिस्सों, पूरे लक्षद्वीप, केरल, माहे, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों में सक्रिय हो चुका है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी।
मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले 6-7 दिनों तक केरल के साथ-साथ तमिलनाडु और कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।
केरल में अलर्ट: केरल के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तिरुवनंतपुरम और कोल्लम को छोड़कर पूरे राज्य में मानसूनी गतिविधियां तेज रहेंगी।
6 जून तक चेतावनी: पूरे केरल में 6 जून तक लगातार बारिश, तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
आईएमडी ने इस साल के मानसूनी पूर्वानुमान में थोड़ा संशोधन किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल देश में कुल बारिश दीर्घकालिक औसत (LPA) की करीब 90 फीसदी ही रहने की संभावना है। अगर बारिश 90% से कम होती है, तो आईएमडी इसे 'अल्प वर्षा' (कम बारिश) की श्रेणी में रखता है।
क्या है कम बारिश की वजह?
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस साल प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' की स्थिति मजबूत हो रही है। जून में भले ही अल नीनो कमजोर रहे, लेकिन सितंबर तक इसके मध्यम से मजबूत होने की आशंका है। भारत में जब भी अल नीनो का प्रभाव बढ़ता है, मानसून कमजोर पड़ता है और बारिश में कमी दर्ज की जाती है।
क्या होता है एलपीए (LPA)? दीर्घकालिक औसत (Long Period Average) का मतलब किसी क्षेत्र में 30 से 50 वर्षों के दौरान दर्ज की गई औसत वर्षा से होता है। भारत के लिए 1971 से 2020 के आंकड़ों के आधार पर पूरे देश का एलपीए 87 सेंटीमीटर है।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कृषि भूमि से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया है। अब AI और सैटेलाइट से होगी निगरानी।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य मामले में AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत का ताजा आदेश।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने की सलाह दी है। कोर्ट ने सोनम के वकीलों को दो विकल्प दिए हैं। जानें पूरी खबर विस्तार से।
ल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।
मंगलवार को संसद भवन के लाइब्रेरी बिल्डिंग स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक शुरू हो गई है। यह विशेष बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने और राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत करने के लिए आयोजित की गई है।
सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर भूस्खलन होने से उसका प्रवेश द्वार बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से आठ मजदूरों की मौत हो गई। बाकी 19 मजदूर अब भी फंसे हैं। वहीं कलेक्टर अनुपा तामलिंग ने बताया कि सुरंग में फंसे मजदूरों की संख्या 27 से कम या ज्यादा भी हो सकती है।
सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को निर्देश दिया कि APAAR ID के लिए सहमति फॉर्म में अभिभावकों को मना करने या बाहर निकलने का विकल्प स्पष्ट रूप से दिया जाए, साथ ही डेटा सुरक्षा पर भी टिप्पणी की।
अयोध्या राम मंदिर दान में अनियमितताओं के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। एसआईटी पुनर्गठन और निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश। जानें आज की सुनवाई की मुख्य बातें
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी संसद तक पहुंच गए, सुरक्षा बढ़ाई गई और आंसू गैस के गोले दागे गए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह