
संसस का मानसून सत्र
संसद भवन में सर्वदलीय बैठक हुई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की अध्यक्षता
40 दलों के नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
संसद के मानसून सत्र के आगाज़ से ठीक पहले रविवार को संसद भवन के एनेक्सी बिल्डिंग में एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस तीन घंटे लंबी बैठक में कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके समेत करीब 40 दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। हालाँकि, बैठक के दौरान विपक्षी दलों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और अंततः सांकेतिक वॉकआउट कर दिया।

विपक्ष का मुख्य विरोध इस बात को लेकर था कि केंद्र सरकार ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों को बैठक में आमंत्रित क्यों किया। विपक्षी नेताओं का तर्क है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अभी तक इस बागी गुट को आधिकारिक मान्यता नहीं दी है, इसलिए उन्हें सर्वदलीय बैठक में बुलाना नियमों के विरुद्ध है।
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा, "संसदीय रिकॉर्ड में अभी भी TMC की सदस्य संख्या 28 दर्ज है। ऐसे में 91वें संविधान संशोधन के बाद, जब किसी अलग गुट के लिए संवैधानिक गुंजाइश ही नहीं है, तो उन्हें किस आधार पर न्योता दिया गया?" विपक्ष का आरोप है कि सरकार अनुचित तरीके से संख्या बल बढ़ाने का प्रयास कर रही है।
संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने विपक्षी आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि बैठक में सार्थक चर्चा हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया, "20 सांसदों का समूह स्पीकर के पास आवेदन दे चुका है। जब मामला स्पीकर के विचाराधीन है और वे मौजूद हैं, तो उन्हें आमंत्रित न करने का कोई औचित्य नहीं था। लोकसभा सभी की है और एक स्वस्थ लोकतंत्र में सरकार का दायित्व सभी से संवाद करना है।"
राजनीतिक गलियारों में इस हलचल के पीछे का सबसे बड़ा कारण मोदी सरकार का बढ़ता संख्या बल है। सरकार के साथ इन बागी सांसदों के जुड़ने के बाद NDA की स्थिति और मजबूत हो गई है:
TMC से बगावत: 8 जून को TMC के 28 में से 20 सांसदों ने NDA को समर्थन देने का ऐलान किया और 'नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' (NCPI) में विलय कर लिया।
शिवसेना (शिंदे गुट) की मजबूती: 22 जून को उद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 6 सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए। इससे लोकसभा में शिंदे गुट के सांसदों की संख्या 7 से बढ़कर 13 हो गई है।
मोदी सरकार इस बढ़ते समर्थन के जरिए संसद में दो-तिहाई बहुमत के जादुई आंकड़े के करीब पहुंचना चाहती है। सरकार के मुख्य एजेंडे में महिला आरक्षण कानून को प्रभावी ढंग से लागू करना और परिसीमन विधेयक के माध्यम से संसद और विधानसभाओं में सीटों की संख्या बढ़ाना शामिल है।
वर्तमान में, लोकसभा में NDA का आंकड़ा 318 तक पहुँच गया है, लेकिन संविधान संशोधन के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत (360 सीट) से NDA अभी भी 42 वोट पीछे है। यह मानसून सत्र, जो 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, सरकार की इन विधायी महत्वाकांक्षाओं के लिए अग्निपरीक्षा साबित हो सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सीबीआई ने 'ऑपरेशन चक्र-VI' के तहत 20 राज्यों में 89 जगहों पर छापेमारी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिजिटल अरेस्ट के तीन बड़े मामलों में 41 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा हुआ है।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए 'शुद्धिकरण' के विरोध में कांग्रेस 7 सितंबर को देहरादून में सीएम आवास तक मार्च निकालेगी।
जंतर-मंतर पर CJP एक्टिविस्ट निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे के भीतर आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
बच्चों को घर के खाने से ज्यादा बाहर मिलने वाला जंक फूड खाना पसंद होता है। स्कूल के बाहर कई सारी चिप्स, कुरकुरे, कोल्ड ड्रिंक्स और दूसरे जंक फूड को बच्चे खरीदकर खाते हैं। ऐसे में ये सारी चीजें कम उम्र से ही ज्यादा खाना उनकी सेहत पर असर डालती हैं।
कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्मरण किताब को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' को भारत में प्रकाशित करेगी।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। मेलोनी की सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे कर पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना सुबह 9 बजे बे नंबर-6 पर विमान को पार्क करते समय हुई। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। घर और दुकान बाड़ से घिरने के कारण लोग परेशान हैं। रोजगार बंद होने से रोजी रोटी का संकट है। घर और दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने शुक्रवार की आधी रात ठीक 2:55 बजे, जब पूरा देश गहरी नींद में था, तब आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक बड़ी ऐतिहासिक चुनौती का सामना कर रहे थे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने टीएमसी से बगावत कर एनसीपीआई में शामिल हुए 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया है। टीएमसी ने इनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की है।