सिंगरौली जिले के मोरवा में बीएसएनएल एक्सचेंज ऑफिस से बैटरियों की चोरी करने वाले आरोपी मनोज साकेत को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर 12 बैटरियां और चोरी में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आधार कार्ड डाटा के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई।

हाइलाइट्स:
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
बीते दिनों बीएसएनएल एक्सचेंज ऑफिस से बैट्रियों की चोरियों के मामले की गुत्थी मोरवा पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपी को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर 12 सेल बैट्री भी बरामद कर ली गई है। जानकारी के अनुसार 8 अगस्त को बीएसएनल एक्सचेंज ऑफिस में बतौर मैनेजर पदस्थ विवेक सिंह ने मोरवा थाने में तहरीर दर्ज कराई की 6 अगस्त को एक्सचेंज ऑफिस से कई नग बैट्रियां चोरी कर ली गई है। मोरवा निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश एवं एसडीओपी गौरव पांडे के मार्गदर्शन में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। प्रारंभिक विवेचना में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से जाना की एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल में रखकर तीन बार में बैटरियों की चोरियां की गई है, परंतु रात में हुई चोरियों में चोर का चेहरा स्पष्ट नहीं नजर आ रहा था। मोरवा पुलिस ने विवेचना को एक कदम आगे बढ़ते हुए बीएसएनएल एक्सचेंज में आकर आधार कार्ड बनवाने वालों की जानकारी एकत्रित की। जिसके आधार पर संदेही मनोज साकेत पिता रामपाल साकेत उम्र 29 वर्ष निवासी पंजरेह की गतिविधियों पर नजर रखी गई। आरोपी मनोज बैट्रियों को बेचने के फिराक में था। उसी समय पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से बैट्रियों समेत चोरी में युक्त बाइक भी जप्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक एन पी तिवारी समेत सहायक उपनिरीक्षक उमेश अग्निहोत्री, डी एन सिंह, प्रधान आरक्षक अर्जुन सिंह शामिल रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर क्राइम ब्रांच ने 2021 के 70 करोड़ रुपये के 70 किलो एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार मुख्य आरोपी अकरम खान को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्सल प्रभावित बालाघाट के बोंदारी गांव का दौरा कर 225 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की। जानिए रोजगार, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी पूरी जानकारी।
दिल्ली से केरल लौट रहे स्कूली बच्चों को मंगला एक्सप्रेस में पेंट्री कार का खाना खाने से फूड पॉइजनिंग हो गई। खंडवा रेलवे स्टेशन पर डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज किया।
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर भोपाल में 1 सितंबर को भव्य आयोजन। एक ही मंच पर 40 वाद्य यंत्र, 200 विद्यार्थियों का गान और 150 छात्राओं के कथक से बनेंगे तीन विश्व रिकॉर्ड।
मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। चंचल शेखर को खेल विभाग का संचालक और अंशुमन यादव को गुप्तवार्ता का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
रक्षाबंधन के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को राखी बांधी। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा और माउंट आबू में होने वाले कार्यक्रम पर विशेष चर्चा हुई।
एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने मध्य भारत में 9 महीने के बच्चे के दोनों कानों में सफल कॉक्लियर प्रत्यारोपण कर रचा इतिहास। जानिए इस जटिल सर्जरी और आधुनिक तकनीक की पूरी जानकारी।
NFHS-6 के नए आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश में बाल विवाह की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट। जानिए ग्रामीण-शहरी अंतर और आगर मालवा, हरदा, राजगढ़ जैसे जिलों के आंकड़े।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को 1 सितंबर को लैपटॉप के लिए ₹25,000 की राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से मिलेगी।
मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से बीते 21 दिनों से लापता दक्षिण अफ्रीकी मादा चीता निर्वा को आखिरकार वन्यजीव निगरानी टीम ने सुरक्षित खोज निकाला है। रेडियो कॉलर के सिग्नल बंद होने के कारण मानसून के घने जंगलों में उसकी लोकेशन ट्रेस करना एक बड़ी चुनौती बन गया था।