मध्य प्रदेश कैबिनेट ने "सांख्यिकी से समृद्धि" योजना, गांधीसागर और राणाप्रताप सागर जल विद्युत गृहों के नवीनीकरण, और उज्जैन-ग्वालियर व्यापार मेलों में ऑटोमोबाइल पर 50% टैक्स छूट को मंजूरी दी।

भोपाल. स्टार समाचार वेब.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश मंत्रि-परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें प्रदेश में "सांख्यिकी से समृद्धि" के लक्ष्य के साथ "डाटा सुदृढ़ीकरण योजना" को स्वीकृति देना और गांधीसागर व राणाप्रताप सागर जल विद्युत गृहों के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण का अनुमोदन शामिल है।
मंत्रि-परिषद ने योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के तहत "डाटा सुदृढ़ीकरण योजना" को मंजूरी दी है। इस योजना का उद्देश्य समय पर आंकड़ों का संकलन और विश्लेषण कर उन्हें विभागों, आमजन और योजना-निर्माताओं के लिए उपलब्ध कराना है। इससे सरकार को डाटा-आधारित सही निर्णय लेने, बेहतर नीतियां बनाने और कार्य में पारदर्शिता बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह योजना स्वतंत्र शोधकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और नागरिकों को भी आवश्यक डाटा उपलब्ध कराएगी, जिससे शासन अधिक जवाबदेह बनेगा और राज्य में निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
मंत्रि-परिषद ने मध्य प्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित गांधीसागर (5x23 मेगावाट) और राणाप्रताप सागर (4x43 मेगावाट) जल विद्युत गृहों के नवीनीकरण और आधुनिकीकरण के लिए मध्य प्रदेश द्वारा देय राशि को भी अनुमोदित किया है।
गांधीसागर जल विद्युत गृह की पांचों इकाइयों के नवीनीकरण और आधुनिकीकरण की अनुमानित लागत 464.55 करोड़ रुपये होगी।
राणा प्रताप सागर जल विद्युत गृह की चारों इकाइयों के लिए अनुमानित लागत 573.76 करोड़ रुपये होगी।
दोनों परियोजनाओं के लिए स्वीकृत कुल परियोजना राशि पर निर्धारित अंशपूँजी को मध्य प्रदेश और राजस्थान राज्य द्वारा 50:50 अनुपात पर साझा किया जाएगा। मध्य प्रदेश का हिस्सा 127.06 करोड़ रुपये होगा। यह नवीनीकरण अगले 40 सालों तक इन परियोजनाओं को उपयोगी बनाए रखेगा। दोनों राज्यों की विद्युत उत्पादन कंपनियां अपनी-अपनी परियोजनाओं का क्रियान्वयन करेंगी और लागत का लेखा-जोखा पारदर्शी रूप से साझा करेंगी।
मंत्रि-परिषद ने उज्जैन के विक्रमोत्सव व्यापार मेला वर्ष-2025 और ग्वालियर व्यापार मेला 2024-25 में ऑटोमोबाइल विक्रय पर मोटरयान कर में 50% छूट प्रदान करने के परिवहन विभाग की अधिसूचनाओं का अनुसमर्थन किया। यह छूट गैर-परिवहन यानों (मोटर साइकिल, मोटर कार, निजी उपयोग के लिए ओमनी बस) और हल्के परिवहन यानों पर लागू होगी, जिनका विक्रय मेला अवधि के दौरान किया जाएगा। छूट का लाभ केवल संबंधित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से स्थाई पंजीयन कराने पर ही मिलेगा। उज्जैन और ग्वालियर के बाहर से आने वाले ऑटोमोबाइल व्यवसायियों को संबंधित आरटीओ से व्यवसाय प्रमाण-पत्र प्राप्त करने और मेला प्रांगण में भौतिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद ही वाहन बेचने की अनुमति होगी।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह