मध्यप्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण पर सियासी खींचतान तेज हो गई है। परशुराम सेवा संगठन ने हाईकोर्ट की रोक हटाने के लिए दायर याचिका का विरोध करने का ऐलान किया है। जानें संगठन की आपत्तियों और 5 अगस्त को होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बारे में।

हाइलाइट
भोपाल. स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर बढ़ गई है। कांग्रेस और बीजेपी के बीच जारी खींचतान के बीच अब परशुराम सेवा संगठन ने इस मामले में मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने साफ किया है कि वह हाईकोर्ट की रोक हटाने के लिए राज्य सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका का विरोध करेगा।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पांडे ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि 4 मई 2022 को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने ओबीसी आरक्षण पर अंतरिम रोक लगाई थी। इस रोक को हटाने के लिए राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर 5 अगस्त को सुनवाई होनी है। संगठन सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध करेगा कि आरक्षण की मौजूदा विसंगतियों को दूर कर सभी वर्गों को समान न्याय दिया जाए।
पांडे ने कहा कि फिलहाल राज्य में एससी को 16%, एसटी को 20%, ओबीसी को 14% और ईडब्ल्यूएस को 10% आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने तर्क दिया कि ईडब्ल्यूएस आरक्षण को 50% की अधिकतम सीमा में नहीं जोड़ा गया है, जबकि ओबीसी आरक्षण को 27% तक बढ़ाने का प्रयास सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गई 50% की सीमा का उल्लंघन करता है।
संगठन का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही यह स्पष्ट कर चुका है कि 50% से ज्यादा आरक्षण देने के लिए सरकार को ठोस और वैध डेटा पेश करना होगा, जो अब तक नहीं किया गया है। इसलिए जब तक यह डेटा पेश नहीं होता, तब तक हाईकोर्ट की रोक जारी रहनी चाहिए।
संगठन ने कांग्रेस और भाजपा पर ओबीसी आरक्षण को लेकर सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि दोनों पार्टियाँ सामाजिक न्याय के बजाय वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं। सुनील पांडे ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी भी वर्ग के आरक्षण का विरोध करना नहीं, बल्कि सभी वर्गों को समान अधिकार और न्याय दिलाना है। जब तक आरक्षण की नीति में समानता नहीं आएगी, तब तक संगठन इसका संवैधानिक और सामाजिक स्तर पर विरोध करता रहेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।