गोंदिया स्टेशन पर बैलेस्टेड ट्रैक कार्य के चलते 5 से 24 अप्रैल 2026 तक भोपाल मंडल की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द रहेंगी। कोरबा-अमृतसर और रायगढ़ एक्सप्रेस के यात्री चेक करें पूरी लिस्ट

भोपाल. स्टार समाचार वेब
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर एक महत्वपूर्ण तकनीकी सुधार कार्य प्रस्तावित है। रेलवे प्रशासन प्लेटफॉर्म संख्या 3 से जुड़ी लाइन नंबर-05 (अप मेन लाइन) पर पुराने वॉशेबल एप्रन को हटाकर आधुनिक बैलेस्टेड ट्रैक बिछाने जा रहा है। इस बुनियादी ढांचे के अपग्रेडेशन का मुख्य उद्देश्य रेल संरक्षा को पुख्ता करना और ट्रेनों की रफ्तार में इजाफा करना है। इस बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए रेलवे ने 20 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक लिया है, जिसका सीधा प्रभाव भोपाल रेल मंडल से होकर गुजरने वाली गाड़ियों पर पड़ेगा।
5 से 24 अप्रैल तक प्रभावित रहेगा रेल यातायात
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह निर्माण कार्य 5 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस अवधि के दौरान भोपाल मंडल के रास्तों से चलने वाली तीन प्रमुख जोड़ी ट्रेनों के पहिए थमे रहेंगे। कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस (18237) को 25 अप्रैल तक और वापसी में अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस (18238) को 27 अप्रैल 2026 तक के लिए पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा, हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ एक्सप्रेस और विशाखापत्तनम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण सुपरफास्ट ट्रेनें भी अप्रैल माह की विभिन्न तारीखों में रद्द रहेंगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की विशेष अपील
ट्रेनों के अचानक निरस्त होने से यात्रियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए रेलवे ने खेद जताया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में सुरक्षित और निर्बाध परिचालन के लिए यह तकनीकी कार्य अनिवार्य है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे पूछताछ काउंटर या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।