स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और अधिकारियों के लिए ई-अटेंडेंस व्यवस्था सख्त कर दी है। अब 200 मीटर दायरे के भीतर ही चेक-इन और चेक-आउट संभव होगा, जबकि नियम उल्लंघन पर अनुपस्थिति दर्ज की जाएगी।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और अधिकारियों की मनमानी पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। अब अधिकारियों के लिए भी ई अटेंडेंस अनिवार्य कर दिया गया है। अधिकारियों को भी आफिस पहुंचने के बाद अटेंडेंस लगानी होगी। इतना ही नहीं इस सत्र से स्कूल और आफिस परिसर में ही पहुंचने पर चेक इन और चेक आउट होगा। घर से अटेंडेंस लगाने वालों की दौड़भाग शुरू हो गई है।
आपको बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग में सभी के लिए शिक्षक एप से ईअटेंडेंस लगाना अनिवार्य कर दिया गया था। यह व्यवस्था पिछले शैक्षणिक सत्र से ही लागू कर दी गई थी। इस व्यवस्था का पालन कई शिक्षक और अधिकारी नहीं कर रहे थे। इसका खामियाजा उन्हें स्थानांंतरण नीति में चुकानी पड़ी। अब इसमें और भी सख्ती बरती गई है। स्कूल खुलते ही पहले जो ईअटेंडेंस में ढील मिल रही थी। उसमें और सख्ती कर दी गई है। पहले शिक्षक और अधिकारी शिक्षक एप से अटेंडेंस घर बैठे भी लगा लेते थे लेकिन अब यह नहीं चलेगा। शिक्षक एप स्कूल और कार्यालय से 200 मीटर की दूरी होने पर अटडेंस ही नहीं लेता। ऐसे में अब शिक्षकों को सुबह और शाम स्कूल की दौड़ लगानी पड़ रही है। कार्यालय में भी यही हाल हो गया है।
अधिकारियों के लिए भी ई अटेंडेंस अनिवार्य कर दिया गया है। ई अटडेंस नहीं लगाने पर कर्मचारियों और शिक्षकों को अनुपस्थित माना जा रहा है। वहीं चेक इन कर घर जाने वाले शिक्षकों को हाफ सील का प्रावधान कर दिया गया है। इस सख्ती से अब शिक्षकों के पसीने छूट रहे हैं। सारा मजा अब सजा में बदल गया है।
200 मीटर दूरी होने पर भी नहीं लेगा एप
शिक्षक एप जीपीएस से लोकेशन ट्रैस करता है। अभी तक शिक्षकों को इस एप से अटेंडेंस लगाने की आदत डलवाई जा रही थी। जब सभी शिक्षक इसमें रम गए तो अब धीरे धीरे सख्ती बरती जा रही है। शिक्षक एप अब परिसर से 200 मीटर के अंदर ही चेक इन और चेक आउट ले रहा है। 200 मीटर की परिधी से बाहर रहने पर एप किसी तरह का रिस्पांस ही नहीं करता। ऐसे में भले ही दिन भर कहीं भी रहें लेकिन सुबह शाम आपको शिक्षक संस्थान तक पहुंचना ही होगा। इतना ही नहीं आने वाले समय में दिन की लोकेशन भी इस एप से ट्रैस की जाएगी। शिक्षक विद्यालय में रहते हैं या नहीं यह भी देखा जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर फीवर सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल टीमें मरीजों की जांच करेंगी, जबकि कुओं और हैंडपंपों का क्लोरीनेशन कर संक्रमण रोकने प्रयास होगा।
पति से अचानक संपर्क टूटने के बाद दुबई से सतना पहुंची महिला ने महिला थाने में शिकायत दी। महिला का आरोप है कि पति परिवार के साथ मौजूद है, लेकिन उससे संपर्क नहीं कराया जा रहा।
सतना जिला अस्पताल के आईसीयू में 60 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। वेंटीलेटर और मॉनीटर काम नहीं करने तथा बिजली आने-जाने के आरोप लगाए गए, पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर घटने के बाद प्रशासन ने राहत, सफाई और बिजली बहाली तेज कर दी। 3074 परिवारों को 1.58 करोड़ रुपये से अधिक सहायता स्वीकृत हुई, टीमें लगातार जुटी हैं।
मुंबई से सतना आने वाले रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। पाटलिपुत्र एक्सप्रेस चार और महानगरी एक्सप्रेस पांच दिन चार घंटे रीशेड्यूल रहेंगी। यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन की करेंट लोकेशन जांचने सलाह दी गई है।
सतना में पीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा आज से 12 सितंबर तक एमएलबी सेंटर में होगी। 90 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के साथ स्कूल परीक्षाओं के चलते अलग प्रवेश द्वार, कड़ी जांच और प्रतिबंध लागू रहेंगे।
मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा और पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया को चुनौती देने वाला बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एसटीएफ ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के एक पते का इस्तेमाल कर 20 बांग्लादेशी नागरिकों के भारतीय पासपोर्ट बनवा दिए। इन विदेशी नागरिकों को दस्तावेज में भारतीय नागरिक बताया गया।
भोपाल के कटारा हिल्स स्थित प्राइड सिटी कॉलोनी में CAG ऑडिट ऑफिसर के घर पुलिस ने छापा मारकर 3 ग्राम MD और 1200 ग्राम गांजा बरामद किया। अधिकारी की पत्नी गिरफ्तार, जांच जारी।
उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर रेलवे ने कमर कस ली है। रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार ने इंदौर में समीक्षा बैठक कर 125 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने, एआई कैमरों से सुरक्षा और स्टेशनों के रीडेवलपमेंट के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चार दिवसीय दुबई दौरे की विस्तृत जानकारी। जानिए कैसे वे वैश्विक निवेशकों, एआईएम कांग्रेस 2026 और प्रमुख उद्योग समूहों से मिलकर राज्य में निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं।