मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। रिटायर्ड आईएएस मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। जानिए आयोग के कार्य

मध्य प्रदेश शासन ने राज्य कर्मचारियों की समस्याओं, वेतनमान और सेवा शर्तों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। वित्त विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। छह साल पहले कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में गठित इस आयोग को भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद शिथिल कर दिया गया था, जिसे अब एक बार फिर सक्रिय किया गया है। नए स्वरूप में आयोग के लिए कुल सात पद निर्धारित किए गए हैं।
पुनर्गठित आयोग में प्रशासनिक और न्यायिक अनुभव रखने वाले अनुभवी चेहरों को शामिल किया गया है।
अध्यक्ष: सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मलय श्रीवास्तव को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
न्यायिक सदस्य: सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश अरुण कुमार सिंह को न्यायिक सेवा का सदस्य बनाया गया है।
अन्य सदस्य: सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक बादाम सिंह को भी आयोग में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
इसके अतिरिक्त, पेंशन, भविष्य निधि एवं बीमा संचालनालय (मध्य प्रदेश) के संचालक को अतिरिक्त प्रभार के साथ सदस्य बनाया गया है। साथ ही, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) और वित्त विभाग में पदस्थ सचिव स्तर से नामांकित अधिकारियों को भी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक कार्यों के संचालन के लिए वित्त विभाग के सेवानिवृत्त उपसचिव अजय चौबे को आयोग का नया सचिव नियुक्त किया गया है।
राज्य कर्मचारी आयोग के कार्य और विचारणीय विषय 12 दिसंबर 2019 को जारी राजपत्र के प्रावधानों के अनुसार ही यथावत रहेंगे। अपनी सिफारिशें तैयार करते समय आयोग इन बिंदुओं को ध्यान में रखेगा...
अन्य राज्यों में समान पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के वेतनमान और पदनाम।
प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय और राज्य की वर्तमान आर्थिक स्थिति।
लोक वित्त प्रबंधन, वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता और आर्थिक विकास की आवश्यकताएं।
आयोग को अपनी कार्यप्रणाली स्वयं निर्धारित करने और आवश्यक आंकड़े व दस्तावेज प्राप्त करने का पूर्ण अधिकार होगा। राज्य सरकार द्वारा भी आयोग को हरसंभव प्रशासनिक सहायता और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएंगे। आयोग को अपनी रिपोर्ट शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सौंपनी होगी, तथा आवश्यकता पड़ने पर जिन विषयों पर सिफारिशें तैयार हो चुकी हैं, उनकी अंतरिम रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जा सकेगी।
पुनर्गठित आयोग के अध्यक्ष, सभी सदस्यों और सचिव की सेवा-शर्तें शासन द्वारा अलग से निर्धारित की जाएंगी। इसके सुचारू संचालन, बजट आवंटन और कार्यालयीन व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी वित्त विभाग को सौंपी गई है। इस आयोग के पुनर्गठन से प्रदेश के लाखों शासकीय कर्मचारियों को अपनी समस्याओं और मांगों के निराकरण की दिशा में एक प्रभावी मंच मिलने की उम्मीद है।
भोपाल के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अभद्र व्यवहार करने वाले TI रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 'जय जोहार' नारे को लेकर हुए विवाद और सरकार व विपक्ष की प्रतिक्रिया की पूरी विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। रिटायर्ड आईएएस मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। जानिए आयोग के कार्य
सूचना का अधिकार कानून लागू होने के 21 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन देश में पारदर्शिता और न्याय की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पारदर्शिता पर काम करने वाले संगठन सतर्क नागरिक संगठन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून 2026 तक देश के 28 सूचना आयोगों में 3,85,000 से अधिक अपीलें और शिकायतें लंबित हैं।
मध्य प्रदेश के देवास और इंदौर जिलों में लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र इंदौर (पीटीसी) में पदस्थ हेड कांस्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के 15 ठिकानों पर बुधवार सुबह एक साथ दबिश दी गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने देर रात प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में 11 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं, जिनमें से 6 जिलों में नए कलेक्टरों की पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर जेएनयू सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के आठ महीने के शावक की मौत हो गई है। वन विभाग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह