मध्य प्रदेश में वर्ग-3 के 7000 चयनित शिक्षकों की शाला आवंटन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। साथ ही वर्ग-2 की वेटिंग काउंसलिंग और म्यूचुअल ट्रांसफर से जुड़ी पूरी अपडेट यहाँ पढ़ें।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में स्कूल शिक्षा विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। लंबे इंतजार के बाद अब वर्ग-3 के करीब 7 हजार चयनित शिक्षकों के लिए शाला आवंटन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होने जा रही है। इस प्रक्रिया के पूरा होने से प्रदेश के स्कूलों में काफी हद तक शिक्षकों की कमी दूर हो सकेगी और शैक्षणिक कार्य में सुधार होगा।
लोक शिक्षण आयुक्त कार्यालय ने शाला आवंटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मूल रूप से वर्ग-3 के शिक्षकों की पदस्थापना 15 अगस्त तक करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन पदस्थापना स्थल को लेकर उत्पन्न गतिरोध के कारण इसमें थोड़ी देरी हुई। इसे दूर करने के लिए विभाग ने पहली बार एक अनूठी पहल करते हुए चयनित शिक्षकों को म्यूचुअल ट्रांसफर की सुविधा प्रदान की। इसके तहत शिक्षकों को आपस में संपर्क कर अपनी पसंद के अनुसार स्थानांतरण के लिए आवेदन करने का अवसर मिला, जिसका लाभ लगभग 400 चयनित शिक्षकों ने उठाया।
लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने स्पष्ट किया है कि शाला आवंटन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी चयनित शिक्षकों को संबंधित आवंटित स्कूल में एक सप्ताह के भीतर अपनी जॉइनिंग देनी होगी। इस समयसीमा के भीतर कार्यभार ग्रहण करने से विद्यालयों में अध्यापन कार्य जल्द सुचारू रूप से शुरू हो सकेगा।
वर्ग-3 के साथ-साथ विभाग द्वारा वर्ग-2 के चयनित शिक्षकों के लिए भी वेटिंग काउंसलिंग का दूसरा चरण सोमवार से ही शुरू किया जा रहा है। इसमें प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को रिक्त पदों के आधार पर स्कूल आवंटित किए जाएंगे। विभाग का यह भी कहना है कि वर्ग-3 की जॉइनिंग प्रक्रिया के बाद इस श्रेणी में भी वेटिंग काउंसलिंग का दौर जल्द शुरू किया जाएगा। दूसरी ओर, वर्ग-1 के चयनित शिक्षकों की पदस्थापना का मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, जिस पर सितंबर के पहले सप्ताह में फैसला आने की पूरी संभावना है। अदालत के निर्णय के तुरंत बाद वर्ग-1 की रुकी हुई प्रक्रिया को भी तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
भोपाल के ऐशबाग इलाके में डबल मर्डर सनसनीखेज मामला। पूर्व एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या की थी। कोर्ट ने आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस घेराव के लिए विशाल रैली निकाली। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका, आंदोलनकारियों की चेतावनी- आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।
सतना के मझगवां में पुश्तैनी जमीन पर प्लांटेशन के विरोध में जयस ने प्रदर्शन किया। वन विभाग पर मनमानी के आरोप लगाते हुए संगठन ने वनाधिकार पट्टे, ग्रामसभा के अधिकार और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।
9,850 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड और विंध्य को नई सड़क कनेक्टिविटी दे सकता है। सर्वे और डीपीआर जारी हैं, जबकि नागौद, उचेहरा और पतेरी क्षेत्र में संभावित संपर्क बिंदुओं पर नजरें टिकी हैं।
सांसद गणेश सिंह ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में 150 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने श्वेत कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की शपथ ली।
सतना नगर निगम की एमआईसी और स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में पेयजल, सड़क, जल निकासी, खेल सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव मंजूर हुए। 1080 श्रमिकों की सेवा बढ़ी, 179 हितग्राहियों को आवास योजना में पात्रता मिली।
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।
मध्यप्रदेश की मंदसौर पुलिस ने बिना नंबर की स्कॉर्पियो से एक करोड़ 29 लाख कैश पकड़ा है। रकम कार में अलग-अलग बॉक्स बनाकर छिपाई गई थी। मामले में उत्तर प्रदेश के दो लोगों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि रकम किसकी है, कहां से आई और कहां ले जाई जा रही थी।
भोपाल के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अभद्र व्यवहार करने वाले TI रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 'जय जोहार' नारे को लेकर हुए विवाद और सरकार व विपक्ष की प्रतिक्रिया की पूरी विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। रिटायर्ड आईएएस मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। जानिए आयोग के कार्य

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह