मध्य प्रदेश में प्री-मानसून के चलते इंदौर, देवास, सीहोर और राजगढ़ में धूल भरी आंधी और बारिश हुई। देवास में दीवार गिरने से 7 लोग घायल हुए, वहीं तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

भोपाल । स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते सोमवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। मालवा-निमाड़ और मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज धूल भरी आंधी के साथ मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि हुई। इस प्राकृतिक बदलाव से जहां तपती गर्मी से राहत मिली है और पारा 40 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है, वहीं आंधी-तूफान के कारण कई जिलों में भारी नुकसान की खबरें हैं। देवास में दीवार गिरने से एक ही परिवार के 7 लोग घायल हो गए हैं।
इंदौर और इसके आसपास के इलाकों में सोमवार को बेहद तेज धूल भरी आंधी चली। वार्ड नंबर 20 में एक सरकारी स्कूल के पास बिजली का पोल और भारी पेड़ गिरने से एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राऊ इलाके में मुख्य सड़क पर एक विशाल विज्ञापन होर्डिंग गिर गया, जिससे दोनों तरफ का ट्रैफिक घंटों बाधित रहा।
उधर, महू के धार नाका में पेड़ गिरने और बाईपास पर धूल के गुबार से ड्राइवरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। महू की एक गौशाला में चल रही भागवत कथा के समापन पर आयोजित भंडारे का टेंट हवा में उड़ गया और सारा सामान बिखर गया।
देवास जिले में आंधी का सबसे ज्यादा असर देखा गया। रूपा खेड़ी के पास मेरठी कांकड़ में एक मकान की दीवार ढहने से परिवार के 7 सदस्य घायल हो गए। प्रसिद्ध माता टेकरी की लाइटें टूट गईं, कई घरों के टीनशेड उड़ गए और बिजली के खंभे झुकने से सप्लाई ठप हो गई।
शाजापुर के अकोदिया मंडी में खुले में रखी किसानों की उपज पानी में डूब गई, जबकि पोलाय खुर्द की गलियां जलमग्न हो गईं। मक्सी के पास सिरोलिया गांव में तेज हवा के दबाव से बीएसएनएल का एक मोबाइल टावर टेढ़ा होकर झुक गया।
सीहोर में शाम 4 बजे ही घने काले बादलों के कारण रात जैसा अंधेरा छा गया, जिससे सड़कों पर स्ट्रीट लाइट जलानी पड़ी। अमलाहा सोंडा इलाके में ओले गिरने की खबर है, वहीं चाणक्यपुरी कॉलोनी में बिजली की डीपी से उतरे करंट की चपेट में आने से दो बकरियों की मौत हो गई।
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में अचानक हुई तेज बारिश के कारण मंडी परिसर में खुले में रखा करीब 4,000 क्विंटल सरकारी गेहूं भीग गया, जिससे प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई है। इसके अलावा नर्मदापुरम के सिवनी मालवा में भी ओलावृष्टि हुई है। सतना, टीकमगढ़, गुना, बैतूल और शिवपुरी में भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा।
आंधी और बारिश के इस दौर ने पूरे प्रदेश को भीषण गर्मी और लू से राहत दी है। सोमवार को मध्य प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का तापमान:
भोपाल: 37.6°C
इंदौर: 38.1°C
ग्वालियर: 35.9°C
उज्जैन: 38.5°C
जबलपुर: 38.6°C
खंडवा (सबसे कम): 32.9°C
पचमढ़ी: 33.6°C
गुना: 33.8°C

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने 150 पुलिस निरीक्षकों (TI) को डीएसपी (DSP) के पद पर पदोन्नत किया है। 10 सितंबर 2026 को जारी आदेश और नई पदस्थापना की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।