MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर सहित 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं 9-10 जून को कुछ इलाकों में हीटवेव की आशंका है। जानिए मानसून कब देगा दस्तक।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में इस समय मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और बारिश का दौर जारी है, वहीं दूसरी तरफ कुछ हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला बना रहेगा। हालांकि, उत्तर मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में 9 और 10 जून को भीषण लू (Heatwave) चलने की भी आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के करीब 35 जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन प्रमुख जिलों में शामिल हैं:
प्रमुख शहर: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर।
अन्य प्रभावित जिले: रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा।
हाल ही में शाजापुर में चने के आकार के ओले गिरे हैं, जबकि नर्मदापुरम और सीहोर में तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ और टीनशेड गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
हवा में नमी बढ़ने के बावजूद सूरज के तेवर तीखे बने हुए हैं। प्रदेश में नौगांव 42.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया। जानिए प्रमुख शहरों का तापमान-
इसके अलावा सागर, दतिया, खजुराहो, दमोह, गुना, खंडवा और खरगोन में भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है।
राहत की बात यह है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। गोवा को पार करने के बाद अब इसके जल्द ही महाराष्ट्र में प्रवेश करने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि मानसून की यही गति रही, तो मध्य प्रदेश में यह अपनी सामान्य तिथि (15 जून) के आसपास या उससे पहले ही दक्षिणी जिलों के रास्ते दस्तक दे सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर रविवार शाम वर्मा ट्रेवल्स की बसों में भीषण आग लग गई। आग ने पास खड़ी कई बसों को चपेट में ले लिया। राहत व बचाव कार्य जारी, देखें पूरी खबर।
इंदौर के क्षिप्रा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मुख्य आरोपी सहित चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
शिवपुरी के करैरा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा पंडाल में शॉट सर्किट से आग लग गई। कथा का समय बदलने के कारण पंडाल खाली था और बड़ा हादसा टल गया।
बीना रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग व नॉन-इंटरलाकिंग के चलते 26 और 27 अक्टूबर को बीना-रूठियाई मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। भोपाल, कोटा, कटनी व मुंगावली रूट की ट्रेनें भी प्रभावित।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में टेंडर और खरीदी गड़बड़ी के वायरल वीडियो पर ACS संजय दुबे ने दी सफाई। जानें कैसे AI और ई-नगरपालिका से पकड़ी गई करोड़ों की अनियमितता।
ग्वालियर के दारुल कुरआन मदरसे से 26 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। बच्चों ने लोहे की रॉड से पिटाई, भूखा रखने और बच्चियों पर जबरन हिजाब थोपने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रशासन ने मदरसे को सील कर दिया है।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के प्रारूप पर कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने आपत्ति दर्ज कराई है। कानूनी खामियों, पानी संकट, सार्वजनिक परिवहन और बजट की कमी को लेकर संशोधित ड्राफ्ट जारी करने की मांग की गई है।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शाजापुर में प्रेस वार्ता कर हिंदुत्व को सनातन धर्म से अलग बताया। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मां राजराजेश्वरी मंदिर से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आगाज किया।
खरगोन के महेश्वर में नर्मदा नदी के किनारे इंदौर के 343 डिजिटल वोटर कार्ड तैरते मिले। कांग्रेस ने इसे वोट चोरी का सबूत बताते हुए चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ FIR की मांग की और धरने पर बैठी।
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ शुरू किए जा रहे अपने आगामी राजनीतिक अभियान के नारे (स्लोगन) में बड़ा बदलाव किया है। पहले इस अभियान का नारा लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ तय किया गया था, जिसे अब संशोधित कर लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कर दिया गया है।